यमुनानगर : शहरवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान : मेयर

0
219
priority resolution instructions
priority resolution instructions

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :

मेयर मदन चौहान ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और सभी शाखाओं की व्यवस्था जांची। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शहरवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। मेयर चौहान के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में खलबली मच गई। निगम कार्यालय की व्यवस्था जांचने के लिए मेयर मदन चौहान सोमवार सुबह उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, जेडटीओ अजय वालिया, कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार के साथ औचक निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उन्होंने टैक्स ब्रांच, सफाई शाखा, रेंट ब्रांच, जन्म और मृत्यु ब्रांच, आईटी लैब, शिकायत कक्ष, स्थापना शाखा, नागरिक सुविधा केंद्र समेत अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया। मेयर चौहान ने वहां तैनात कर्मचारियों से बातचीत की। टैक्स ब्रांच में फाइलों की जांच की और कर्मचारियों को फाइलों का समय पर निपटान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहरवासियों को बेवजह परेशान न करने और समय पर उनके कार्य करवाने के निर्देश दिए। मेयर चौहान ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी शहरवासी को अपने काम के लिए बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। शहरवासियों के बिना परेशानी झेली काम हो। इसलिए कर्मचारी उनका कार्य करने में जिन भी दस्तावेजों व अन्य कागजात की जरूरत है तो वह एक बार में ही मंगवा लें। बार-बार किसी भी शहरवासी का चक्कर न लगवाएं।

SHARE