माथा टेककर मंदिर से लौट रही महिला से दो बाइक सवारों ने छीनी चेन

0
265
Two Bike Riders Snatched Chain from Woman
Two Bike Riders Snatched Chain from Woman

प्रभजीत सिंह लक्की, Yamunanagar News:
पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने लालद्वारा रोड पर 53 वर्षीय महिला के गले से चेन झपट ली। महिला ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग एकत्र हुए। तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इस दौरान सीसीटीवी में स्नेचरों की फुटेज आई है। फिलहाल शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

घर की गली में ही हुई वारदात

लालद्वारा कालोनी निवासी कमलेश सुबह करीब नौ बजे मंदिर में माथा टेकने गई थी। वहां से वह वापस पैदल ही घर लौट रही थी। जब वह अपने घर की गली में पहुंची, तो सामने से बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने उसके पास बाइक की स्पीड कम की। इतने में पीछे बैठक युवक ने कमलेश के गले से चेन झपट ली और भाग निकले।

महिला ने शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्र हुए और आरोपितों का पीछा किया, लेकिन वह तब तक फरार हो चुके थे। मामले का पता लगते ही पुलिस पहुंची। सीआइए वन की टीम भी पहुंची। लालद्वारा रोड पर दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज जांचे। जिसमें पल्सर सवार आरोपितों की फुटेज मिली है। पुलिस इस फुटेज के सहारे बदमाशों की तलाश कर रही है।

महिला का पर्स चोरी कर ले गए बाइक सवार

पेपर मिल कालोनी निवासी अमृता सिंह अपने पति के साथ बाजार में आई हुई थी। जब वह खरीददारी कर रही थी। तभी उसके पर्स के अंदर रखा छोटो वालेट चोरी कर लिया गया। जिसमें दस हजार रुपये, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। जैसे ही उसे महसूस हुआ कि चोरी हुई है, तो तुरंत पीछे मुड़कर देखा। इतने में एक युवक भागता दिखाई दिया। उसका पीछा किया, तो वह अपने एक अन्य साथी के साथ बिना नंबर की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने अमृता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।

SHARE