Yamunanagar News : चेतन जिला स्तरीय पांच हजार मीटर दौड़ में अव्वल

0
290
Chetan tops the district level 5000 meter race
चेतन व पीटीआई बलविन्द्र सिंह

(Yamunanagar News) साढौरा। लाहडपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के चेतन ने जिला स्तरीय खेलों के दौरान हुई 5 हजार मीटर दौड़ में पहला स्थान पाया है। चेतन ने यह उपलब्धि अंडर 19 वर्ग में हासिल की है। पीटीआई बलविन्द्र सिंह ने बताया कि प्लस टू के विद्यार्थी चेतन ने खंड स्तरीय दौड़ में भी प्रथम स्थान हासिल करके जिला की खेलों में भागीदारी की थी। जिला स्तरीय खेलों में प्रथम रहकर उसे राज्य स्तरीय खेलों में अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिला है। उम्मीद है कि राज्य स्तरीय खेलों में भी वह इस क्षेत्र व जिले का नाम जरुर चमकाएगा।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : शिविर में 137 निरंकारी भाई-बहनों ने किया रक्तदान