यमुनानगर : नाबालिक लड़की से दुष्कर्म

0
343
rape
rape

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :

प्रताप नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने नाबालिक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के विरोध करने पर आरोपित युवक ने अपने पिता व चाचा के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपित युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार प्रताप नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गौरव ने उसकी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जिसके बाद आरोपित ने अक्टूबर 2019 से अक्टूबर 2020 तक उसकी लड़की के साथ बार-बार गलत काम किया। जब उसे इस बात का पता चला तो उसने आरोपित युवक के घर पर जाकर उसका विरोध किया। इस दौरान आरोपित युवक गौरव ने अपने पिता मांगाराम व चाचा अनिल कुमार के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ धारा 323, 506, 34 व 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

SHARE