यमुनानगर : महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज

0
250
raped case
raped case

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :

शहर की एक कालोनी निवासी महिला को युवक ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने इस बारे किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना तीन माह पहले की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार शहर की एक कालोनी निवासी 31 वर्षीय महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी नितिन कुमार के साथ जान पहचान थी। आरोपित अक्सर उससे फोन पर बात करता था। 16 अप्रैल को आरोपित ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपित से मिलने के लिए गई तो आरोपित उसे अपने साथ एक कमरे में ले गया जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने इस बारे में उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिस कारण वह चुप रही मगर इसके बाद आरोपित फिर से उसके साथ संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। परेशान होकर उसने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक नितिन कुमार के खिलाफ धारा 376 व 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

SHARE