यमुनानगर : पार्क में सैर कर रहें लोगों के साथ मेयर ने शहर के विकास पर चर्चा

0
501
Mayor Madan Chauhan
Mayor Madan Chauhan

प्रभजीत सिंह लक्की , यमुनानगर :
मेयर मदन चौहान ने शुक्रवार सुबह नेहरू पार्क में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पार्क में सैर कर रहे लोगों के साथ शहर के विकास व अन्य मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही बच्चों के साथ मस्ती की। मेयर चौहान ने इस दौरान बच्चों के उत्साह को बढ़ाया। कुछ बच्चों ने उनके साथ सेल्फी व फोटो भी खिंचवाई। मेयर चौहान ने कहा कि सुबह सुबह की सैर और व्यायाम करने से जहां तंदुरुस्ती आती है, वहीं शरीर रोगों से दूर रहता है। इसलिए सबको अपने लिए कुछ समय निकालकर सैर करनी चाहिए। जिस तरह कोरोना काल में कमजोर इम्यूनिटी वालों को कोरोना ने ज्यादा प्रभावित किया। जिन लोगों की इम्यूनिटी स्ट्रांग थी, वे काफी हद तक इससे बचे रहें। इसलिए हमें स्वस्थ रहने के लिए रोजाना सैर व व्यायाम करना चाहिए। कोरोना काल में लोगों को सैर व व्यायाम का महत्व भी पता चला। उन्होंने कहा कि लोग पार्कों में सैर व व्यायाम कर सकें। इसके लिए हर पार्क में ओपन जिम लगाई गई है। इस दौरान शहरवासियों के साथ उन्होंने विकास व सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जलस्तर में बढ़ोतरी के लिए वे पार्कों में वाटर हार्वेस्टिंग ‌‌सिस्टम भी लगा रहे हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहे है। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हम बेहतर प्रयास कर रहे है। इसके अलावा शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं।

SHARE