यमुनानगर : दिल्ली में किसान आंदोलन से भाजपा को बहुत बड़ा नुक्सान होगा : रतनमान

0
446
while addressing
while addressing

प्रभजीत सिंह, यमुनानगर :
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रतनमान ने शुक्रवार को रादौर ब्लाक के दर्जनों गांव का दौरा किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने किसान नेता कर्मवीर कंबोज बरहेडी व धौडंग में सुभाष गुर्जर के यहां शोक व्यक्त करने भी पहुंचे। किसान नेता कर्मवीर कांबोज के बेटे के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रतनमान ने गांव टोपरा कलां, गोलनी, धौडंग में किसानों की बैठक में कहा कि 8 महीने से चल रहे दिल्ली में किसान आंदोलन से भाजपा को बहुत बड़ा नुक्सान होने जा रहा है। किसान अपनी फसल और नस्ल को बचाने के लिए दिन-रात कर के आंदोलन को चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार 5 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत वा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत तथा संयुक्त मोर्चा के नेताओं द्वारा मुजफ्फरनगर में एक किसान महारैली होगी। इसका मिशन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड होगा। उन्होंने भाजपा सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकतार्ओं द्वारा जो कार्टून जारी किया है कि लखनऊ में किसानों के नेता राकेश टिकैत को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। वह अपनी मानसिकता खो चुके हैं। आज पूरे देश का किसान राकेश टिकैत के साथ हर लड़ाई का मुकाबला करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। जिस दिन राकेश टिकैत का ऐलान लखनऊ के लिए होगा तो पूरे देश का किसान लखनऊ कुच करेगा। भाजपा की तानाशाही अहंकारी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान डरने वाले नहीं हैं। जब तक काले कानून वापस नहीं होंगे किसान दिल्ली से वापस नहीं आएगा। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में 5 सितंबर को अपने किसान नेताओं के विचार सुनने और आंदोलन को ओर कामयाब करने के लिए मुजफ्फरनगर जरूर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग और बैंक के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह किसानों को परेशान करना बंद करें। आज किसान आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं। जो विभाग ने मीटर उतारने की योजना चलाई हुई है, उसको तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। अन्यथा किसान उनको गांव में ही बंधक बना लेंगे।
उन्होंने भाजपा की तिरंगा यात्रा पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने कभी तिरंगे का सम्मान नहीं किया। तिरंगे का सबसे ज्यादा सम्मान आज किसान वर्ग करता है। किसान के बेटे जवान की जब शहादत होती है तो उसका पार्थिव शरीर तिरंगे में ही लिपट कर आता है। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में गांव गांव जाकर कमेटियां बनाएं।

संगठन के साथ जुड़े और अपने आंदोलन में भागीदारी रखें। इस अवसर पर सरदार बलदेव सिंह मंडल अध्यक्ष अंबाला, प्रदीप नगला प्रदेश उपाध्यक्ष, जयपाल चमरौडी जिला उपाध्यक्ष, रामरतन पूर्व सरपंच टोपरा, कर्णवीर सलेमपुर जिला महासचिव, बाजिद्र सिंह राणा प्रधान सरस्वती नगर, सतपाल मानकपुर प्रधान सढौरा, सुभाष शर्मा सबीलपुर, नजीर खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक, कामिल शेरगढ़ प्रधान रणजीतपुर, दिलबाग सिंह ताहरपुर जिला युवा अध्यक्ष, अमर सिंह टाटकी, रामकुमार खैरा, भूरा पंजेटा, नेकीराम गढ़ी बीरबल, नरेंद्र कुमार धनौरा प्रधान युवा करनाल, सुभाष दहिया खजूरी, अजय सरपंच खजुरी, उदय सिंह कुंजल प्रधान रादौर, सुभाष चमरौडी, बलदेव सिंह हरनौल, पवन टोपरा, दलवीर बटेड़ी, अमरजीत सलेमपुर, जनक पांडो, गफूर खान, मुस्ताकीन, रामपाल, धर्मपाल, मामचंद, गुरमेज, रघुवीर शर्मा आदि किसान मौजूद रहे।

SHARE