यमुनानगर : शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस मनााया

0
250
Yamunanagar
Yamunanagar

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :
संयुक्त किसान मोर्चा यमुनानगर की तरफ से गधोला टोल प्लाजा पर शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया। शहीद उधम सिंह की फोटो पर फूल चढ़ाकर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सभा को भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना मास्टर जरनैल सिंह सागवान हरपाल सुढल हरभजन सिंह संदीप सढूरा रूपिंदर कौर मनजीत कौर हरविंदर सिंह सतपाल कौशिक कृष्णपाल कश्मीरी लाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हमें उधम सिंह कंबोज की जयंती पर कसम लेते हैं कि जब तक काले कानून वापस नहीं होंगे और समर्थन मूल्य पर गारंटी का कानून नहीं बनेगा। किसान अपने घर वापस नहीं आएंगे आंदोलन लगातार जारी रहेगा। आज 8 महीने से ऊपर का समय हो चुका है किसानों को बैठे हुए लेकिन निकम्मी सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। आज देश पर कारपोरेट सेक्टर का राज हो चुका है आम जनता गरीबी की मार झेल रही है। किसानों को जो सपना 2022 में आमदनी दुगनी का बीजेपी सरकार ने दिखाया था वह एक सपना साबित हो रहा है। आज खेती पर खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है और आमदनी घटती जा रही है। इस मौके पर राजकुमार, रीटा चहल, तेजिंदर सिंह, गौरव, मीनू, ब्रह्मपाल शर्मा, वीरा राम, जगतार सिंह, होशियार सिंह धनोरा सतीश, मोहित, मोंटी, जसवीर मौजूद रहे।

SHARE