यमुनानगर: कांग्रेसियों में वर्चस्व की लड़ाई: भारत भूषण

0
254
hoodaselja-ll
hoodaselja-ll

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर:
भाजपा के प्रदेश सहप्रवक्ता भारत भूषण जुयाल ने हरियाणा कांग्रेस में उठे घमासान पर बोलते हुए कहा कि हरियाणा में इंडियन नेशनल कांग्रेस तो है ही नहीं’ आज तो हुडा, शैलजा, किरण और सुरजेवाला और अन्य कई कांग्रेसी अस्तित्व के लिए कपड़े फाड़ रही हैं। जैसे किसी समय इंदिरा कांग्रेस, तिवारी कांग्रेस, जगजीवन कांग्रेस, बहुगुणा कांग्रेस, शरद कांग्रेस और अन्य हो गई थी। यह सब गांधी परिवार के कांग्रेस पर चले आ रहे एकाधिकार के कारण हुआ। इस कारण राष्ट्रीय स्तर के कई कांग्रेस मे अपनी अलग पार्टी बना गए। उसी प्रकार हरियाणा कांग्रेस में भी चौधरी देवीलाल, बंसीलाल और भजन लाल जैसे दिग्गजों ने कांग्रेस छोड़कर अपनी अलग पार्टी बनाई। आज हुड्डा भी दिल्ली कांग्रेस से बगावत करे बैठे हैं।

सोनिया गांधी की ओर से नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  शैलजा को पद से हटा अपने पुत्र को गद्दी पर बैठाना चाहते हैं। वैसे भी कांग्रेस को दलितों का शीर्ष पद पर बैठना भाता नहीं है। जो व्यवहार इंदिरा गांधी ने बाबू जगजीवन राम  के साथ किया वही हाल भूपेंदर हुडा ने हरियाणा में पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर का किया और उन्हें कांग्रेस ही छोड़नी  पड़ी और अब वही हश्र शैलजा का करने वाले हैं। इस दौरान भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विगत कई वर्षो से अपने जिला व ब्लॉक स्तर का संगठन तक नहीं बना पायी है क पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का खाता तक नहीं खुल पाया है। जल्दी ही हरियाणा सहित पूरे देश से कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह सफाया हो जाएगा।

SHARE