यमुनानगर : 3 माह से वेतन न मिलने को लेकर किया प्रदर्शन

0
322
yamunanagar
yamunanagar

प्रभजीत सिंह, यमुनानगर :
यमुनानगर-नगर निगम के डोर टू डोर के सफाई गाड़ी चालको व रेहड़ी चालकों ने सैंकड़ो की संख्या में इकट्ठे होकर निगम कार्यालय के सामने नगर निगम प्रशासन व हरियाणा सरकार के खिलाफ नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले लंच टाइम के समय जमकर नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर निगम शाखा उपप्रधान जनकराज ने की। संचालन शाखा सचिव प्रवेश परोचा ने किया। विरोध प्रदर्शन में आए आंदोलनकारियों को संबोधित करने आए नगरपालिका महासचिव मांगे राम तिगरा व सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम में 400 के लगभग सफाई चालक है जोकि वर्षो से अपनी सेवाएं नगर निगम में दे रहे हैं। अप्रैल महीने में इन कर्मचारियों नया ठेका हुआ था नए ठेकेदार ने मई से इन कर्मचारियों को वेतन नही दिया। इस समस्या के बारे में नगरपालिका संघ का प्रतिनिधि मंडल की बातचीत निगमायुक्त के साथ 2 बार हुई। जिसमें निगमायुक्त द्वारा बड़ी ही हैरानगी भरी बात कही गई थी कि नए ठेकेदार का कार्य संतोषजनक न होने के कारण उसके बिल रोक रखे हैं लेकिन इन सभी कर्मचारियों को वेतन एक या दो दिन में रिलीज कर दिया जाएगा। कर्मचारियों ने अपना कार्य रोज ईमानदारी के साथ किया है फिर भी इन कर्मचारियों को 3 महीनों से वेतन नही दिया गया। जिस कारण कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का फैंसला लिया। वैसे आंदोलनकारियों ने सफाई का काम बंद करने का मन भी बना लिया लेकिन नगरपालिका संघ के नेताओं ने अभी काम बंद करने का फैसला नही लिया अभी बातचीत के माध्यम से ही समस्या का समाधान करने की कोशिश की जाएगी उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही कर्मचारियों का वेतन रिलीज नही किया तो काम बंद करने का फैसला भी लिया जा सकता है इससे अगर शहर में सफाई व्यवस्था खराब होती है तो इसके लिए नगर निगम प्रशासन खुद जिम्मेदार होगा।

SHARE