करनाल: आज भाजपा भारत छोड़ो के नारे को बुलंद करने की जरूरत :जोगिंदर 

0
526
Quit India Movement
Quit India Movement
प्रवीण वालिया,करनाल: 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोगिंदर नली ने कहा है जिस तरह से नौ अगस्त 1942 को जिस तरह से अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया था। आज देश में भाजपा भारत छोड़ो का नारा बुलंद करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उनके मित्र देश को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। इनसे देश को बचाने की जरूरत है। वह नौ अगस्त को कमेटी चौक पर आयोजित धरना प्रदर्शन में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने बताया कि 9 अगस्त भारत के स्वाधीनता संग्राम का एक महत्वपूर्ण दिन है इस दिन कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरु आदि महान नेताओं के नेतृत्व में अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन चलाया गया था। आज के दौर में इस दिन की महत्वता को याद रखना है और नई पीढ़ी को इसके बारे में अवगत कराना है।
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस द्वारा रोष प्रदर्शन तथा धरना दिया गया। इस अवसर पर  भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये कृषि विरोधी तीन काले कानून थोपने, मंहगाई व बेरोजगारी, पेट्रोल/डीजल की आसमान छूती कीमतों, अभिव्यक्ति की आजादी छीनने तथा पेगासस द्वारा जासूसी करके राष्ट्रहित से खिलवाड़ करने जैसे कारनामों का विरोध किया गया। सरकार की जनविरोधी नीतियों से भी आमजन को अवगत करवाते हुए भाजपा सरकार से इस्तीफे की मांग की गई। इस अवसर पर विधायक शमशेर सिंह गोगी, सुरेश गुप्ता मतलौडा, वीरेंद्र सिंह राठौर,ललित बुटाना, राजेंद्र बल्ला, नाहर सिंह डा. सुनील पंवार, भीम सैन मैहता, गगन मैहता, बंता राम वाल्मीकि सहगल, मुनीष परवेज राणा, जोगिंदर वाल्मीकि, सुखराम वाल्मीकि, सुषमता नागपाल नरेंद्र जोगा आदि उपस्थित थे।
SHARE