यमुनानगर: पॉपुलर से दो फीसद मार्केट फीस हटाने की मांग

0
412
BJP MLA Ghanshyam Das Arora
BJP MLA Ghanshyam Das Arora

 प्रभजीत सिंह (लक्की),यमुनानगर:

भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें भाजपा के सभी मंत्रीगण व विधायकों ने भाग लिया,यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक घनश्यामदास अरोडा़ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष के मुख्य मांग रखी कि इस बार मानसून लेट हो गया है। बारिश कम हो रही है इसके कारण किसान को प्राकृतिक पानी की बजाए ट्यूबल के पानी के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ रहा है।भाजपा विधायक घनश्याम दास ने मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी कि किसानों को सिंचाई के लिए व कृषि कार्यों के लिए टयूबवेलों पर दी जाने वाली बिजली की सप्लाई का समय और ज्यादा बढ़ाया जाए ताकि किसान लेट हो रहे मानसून की वजह से अपनी सिंचाई समय पर कर सके और उन्हें मानसून की देरी का नुकसान ना झेलना पड़े। यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने दूसरी मांग रखते हुए कहा की मोदी सरकार ने जो तीन कृषि कानून का प्रारूप तैयार किया है उसमें मंडी क्षेत्र से बाहर बिकने वाली कृषि की वस्तु पर से मंडी टैक्स नहीं लगाने का निर्णय लिया गया है।

जिला यमुनानगर में पॉपुलर लकड़ी की बहुत ज्यादा संख्या में खेती की जाती है और हजारों किसान इसे अपने खेतों में उगाते हैं और अपनी आजिविका चलाते है।किसान जब पॉपुलर लकड़ी को बेचने के लिए जाते हैं तो उस पर मार्केट फीस 2% वसूल की जाती है। अगर हरियाणा सरकार पॉपुलर की लकड़ी से यह मार्केट फीस हटा लेती है तो इससे किसानों को अत्याधिक लाभ होगा व किसानों की पॉपुलर की लकड़ी ज्यादा दामों पर मिलेगी। उन्हें अत्यधिक लाभ होगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार पॉपुलर की लकड़ी पर से मार्केट मार्केट फीस हटा चुकी है,भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि की भाजपा सरकार किसानों के साथ है और उन्हें ज्यादा से ज्यादा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।

SHARE