महेंद्रगढ़: नहर में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत

0
375
dead body
dead body

 नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
महेंद्रगढ़ की सुरजनवास नहर में एक 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 20 वर्षीय जगदीश पुत्र पप्पू निवासी राजस्थान गांव कासनी जिला चिड़ावा अज्ञात कारणों के चलते नहर में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नहर के पास ही सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। वहां पर बतौर लेबर कार्य करता था।

SHARE