यमुनानगर : योगा में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने पर बच्चों व स्कूल प्रबंधन को किया सम्मानित 

0
357
radaur
radaur

आज समाज डिजिटल

रादौर। पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट शाखा रादौर की ओर से शुक्रवार को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित योग प्रतियोगिता में जीतकर लौटे ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर के बच्चों व स्कूल प्रबंधन समिति को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की निदेशिका सारिका अग्रवाल व प्रिंसिपल पूजा काम्बोज ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी अमित काम्बोज व समस्त कार्यकारिणी मुख्य रूप से उपस्थित रही। इस अवसर पर स्कूल के योगा कोच संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित योग प्रतियोगिता में 381 स्कूलों ने भाग लिया था। जिसमें 6-15 आयु वर्ग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर ने किया था।
स्कूल की टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया था। वहीं ग्लोब हेरिटेज स्कूल ने जिला स्तर पर 16 स्कूलों की प्रतिभागिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था व राज्य स्तर पर 300 से अधिक स्कूलों की प्रतिभागिता में भी प्रतियोगिता जीत कर राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी अमित काम्बोज ने स्कूल प्रबंधन समिति को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सर्वप्रथम तो राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने अपने आप में सराहनीय है और राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल करने से न केवल क्षेत्र, रादौर खंड, यमुनानगर जिला बल्कि पूरे हरियाणा का सिर ऊंचा हुआ है। जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। जिसके लिए संस्था की ओर से स्कूल के बच्चों व स्कूल प्रबंधन समिति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में योग का प्रचार व प्रसार हो व अन्य बच्चे भी योग से प्रेरित होकर इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाये। इस अवसर पर अमित काम्बोज, प्रिंसिपल पूजा काम्बोज, जगमाल सिंह रतनगढ़, वेद काम्बोज, सत्यदेव आर्य, सुशील बत्रा व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। 
SHARE