Yamuna Bank Dam : लालूपुरा के यमुना तट बांध का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

0
200
यमुना तट बांध का कार्य युद्ध स्तर पर जारी
यमुना तट बांध का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

Aaj Samaj (आज समाज), Yamuna Bank Dam, प्रवीण वालिया, घरौंडा/करनाल, 28 जुलाई:
लालूपुरा में यमुना बांध में भारी कटाव तथा यमुना का रुख गांव की तरफ मुडऩे के चलते पिछले सप्ताह से बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। विधायक हरविंद्र कल्याण व प्रशासन ने पूरे तरीके से यहां मोर्चा संभाला हुए है।

विधायक कल्याण ने अधिकारियों के साथ यमुना नदी का किया निरिक्षण

जिसके कारण गांव क्षेत्र के लोग भी काफी राहत महसूस कर रहे है। शुक्रवार को विधायक कल्याण ने अधिकारियों के साथ यमुना नदी का निरिक्षण किया और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए है। विधायक कल्याण ने बताया कि भूमि कटाव को रोकने के लिए अब लाल पत्थर व बलिया व लोहे का झाल लगाए जा रहे है। जिससे काफी राहत मिली है।

यमुना के बहाव में बदलाव होना मुख्य रूप से संकट के गहराने का कारण बना हुआ है, क्योंकि तेज बहाव का बदलना अपने आप में प्रशासन व विभाग के लिए एक चुनौती होती है। इसी के चलते 2 दिन पूर्व रुडक़ी आईआईटी से नदी व बाढ़ रोकथाम के विषय के विशेषज्ञों की टीम ने भी लालूपुरा पहुंच कर चल रहे बचाव कार्य की समीक्षा कर विभाग के अधिकारियों को सुझाव भी दिए।

अधिकारी भूमि कटाव रोकने पर जुटे

बता दें कि पिछले काफी दिनों से पहाड़ी इलाके में तेज बारिश होने से यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया है, उसी के साथ गांव लालूपुरा के पास भूमि कटाव हो रहा है और उसका रुख गांव की तरफ बढ़ता जा रहा है। उसी दिन से विधायक कल्याण, सिचाई विभाग के साथ अन्य विभाग के अधिकारी भूमि कटाव रोकने पर जुटे है। वहीं विधायक कल्याण ने रुडक़ी आईआईटी से एक टीम बुलाकर भूमि कटाव रोकने की समीक्षा कराई है। बताया जा रहा है कि काले पत्थरो के साथ -लाल पत्थर भी भूमि कटाव के लिए तठबंध पर लगाए जाएंगे। इसी के साथ बलिया व लोहे के झाल भी लगाए जा रहे है, जिसके बाद ग्रामीणों को राहत मिली है।

यह भी पढ़ें : Haryana Central University : प्रो. टंकेश्वर कुमार ने हकेवि कुलपति के रूप में पूर्ण किए दो वर्ष

यह भी पढ़ें : Shri Jain Shvetambara Mahasabha :पद्मावती माता उपसर्गों का निवारण करती है : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE