चंडीगढ़ पर तकरार, आज हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र Wrangling Over Chandigarh

0
331
Wrangling Over Chandigarh

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
Wrangling Over Chandigarh : सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के लिए पंजाब और हरियाणा में तकरार हो रही है। ये कितने दिन चलेगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा। हरियाणा में पंजाब विधानसभा में पास प्रस्ताव का विरोध में सभी पार्टियां विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही थी। मुख्यमंत्री आवास पर सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक हुई और पांच अप्रैल को सुबह 11:00 बजे हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया है।

Wrangling Over Chandigarh

Read Also : अप्रैल में मई जैसी गर्मी, पारा 41 के पार Mercury Crosses 41

Wrangling Over Chandigarh :  पंजाब सरकार ने 1 दिन का विधानसभा सत्र बुलाकर पंजाब को इसका पूर्ण हक प्रदान करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विपक्ष के सभी नेताओं ने इसे सिरे से नकार दिया। विपक्ष के भी नेताओं ने इस प्रस्ताव पर अपनी कड़ी नाराजगी विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी। इस मुद्दे पर हरियाणा के सभी दल एक हो गए हैं। कल मुख्यमंत्री के सुर में भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी सुर मिलाते नजर आए।

Read Also : Case Registered Against Those Who Cut legal Colony अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सांपला के 74 कब्जाधारकों को थमाया नोटिस

पंजाब ने जो किया वो निंदनीय: मनोहर Wrangling Over Chandigarh

इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को निशाने पर लिया है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब ने जो किया है वह निंदनीय है। लोकतंत्र की एक व्यवस्था होती है। इन्होंने एकतरफा फैसला जो किया है वह निंदनीय है। इस तरह के फैसलों की लोकतंत्र में कोई जगह नहीं। सीएम खट्टर ने कहा कि ऐसे कई मुद्दे हैं जिनका बातचीत से हल निकाला जाता है।

Wrangling Over Chandigarh : दूसरी ओर आम आदमी पार्टी का कहना है कि जिस राज्य से दूसरा राज्य निकलता है। उसे नई राजधानी बनानी होती है। इसके समर्थन में उन्होंने उत्तराखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश का उदाहरण भी दिया।

केजरीवाल से किए सवाल Wrangling Over Chandigarh

उन्होंने कहा कि एसवाईएल का मुद्दा है, हिंदी भाषी एरिया अभी तक हरियाणा को नहीं मिला। अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान को हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। सीएम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल इस पर निंदा प्रकट करें। मैं अरविंद केजरीवाल से एक उत्तर चाहता हूं एक तरफ पंजाब में पानी को रोक कर रखते है और दिल्ली में पानी मांगते है। इसपर स्थिति स्पष्ट करें।  (Wrangling Over Chandigarh)

Also Read : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का शुभंकर जर्सी और गान लॉन्च  

SHARE