West Asia Crisis : हमने अपने ऊपर मंडरा रहा खतरा टाला : नेतन्याहू

0
141
West Asia Crisis : हमने अपने ऊपर मंडरा रहा खतरा टाला : नेतन्याहू
West Asia Crisis : हमने अपने ऊपर मंडरा रहा खतरा टाला : नेतन्याहू

कहा, ईरान चाहे अमेरिका से समझौता करे या न करे लेकिन उसे परमाणु हथियार नहीं मिलेंगे

West Asia Crisis (आज समाज), तेल अवीव : अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार यानी 19 जून को शांति समझौता होने जा रहा है। दोनों देश जिनेवा में इसपर हस्ताक्षर करेंगे। वहीं इजरायल इस समझौते से पहले ही बाहर निकल चुका है। इसी बीच एक बार फिर से इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने कदमों का बचाव करते हुए कहा कि ईरान को समझौते के साथ या उसके बिना भी परमाणु हथियार नहीं मिलेंगे।

उन्होंने कहा, ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होंगे, न आज और न कल। लोग मुझसे पूछते हैं कि हमने क्या हासिल किया? मेरा जवाब है कि हमने अपने ऊपर मंडरा रहे विनाश के तत्काल खतरे को टाल दिया है। हमने इजरायल राष्ट्र को पूर्ण विनाश के खतरे से बचाया है। नेतन्याहू का यह बयान ऐसे समय आया है जब उन्हें विपक्ष के साथ-साथ सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगियों की भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

इजरायल को लेबनान छोड़ना होगा : ईरान

ईरान के शीर्ष राजनयिक और विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार को साफ तौर पर कहा कि अमेरिका से युद्ध खत्म करने वाले समझौते के तहत इजरायल को लेबनान से भी अपनी सेना हटानी ही होगी। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि समझौते में बहुत स्पष्ट है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा। हालांकि इजरायल के लेबनान में अपनी सेना रखने के चलते समझौते की शर्तों पर असहमति से युद्धविराम पर सवाल उठ रहे हैं। अराघची ने कहा, दक्षिणी लेबनान पर इजरायली कब्जा जारी रहना अमेरिका-ईरान समझौते (एमओयू) का उल्लंघन माना जाएगा।

वह बोले, लेबनान में युद्ध का अंत, पूरे युद्ध के अंत का एक अभिन्न अंग है। अमेरिका ने यह नहीं कहा है कि लेबनान अंतिम समझौते का हिस्सा है या नहीं। लेकिन अराघची का बयान युद्ध खत्म करने के समझौते के बारे में इस्राइली अधिकारियों के बयानों से मेल नहीं खाता है। इस्राइल इस समझौते का पक्षकार नहीं है। लेकिन उसने साफ कर दिया है कि वह लेबनान से अपनी सेना को फिलहाल वापस नहीं बुलाएगा। हालांकि ट्रंप के दबाव में नेतन्याहू के सुर कुछ नरम हुए हैं। दरअसल, इजरायल में नेतन्याहू ईरान युद्ध को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं। ऐसे में वह लेबनान में संघर्ष जारी रखकर खुद का राजनीतिक बचाव भी करने की रणनीति अपनाी रहे हैं।

ये भी पढ़ें : PM Modi Breaking News : होर्मुज में गई कई भारतीयों की जान : मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]