Iran US War Ceasefire: अमेरिका-ईरान के बीच अगले हफ्ते इस्लामाबाद में हो सकती हैं बातचीत

0
727
Iran US War Ceasefire: अमेरिका-ईरान के बीच अगले हफ्ते इस्लामाबाद में हो सकती हैं बातचीत
Iran US War Ceasefire: अमेरिका-ईरान के बीच अगले हफ्ते इस्लामाबाद में हो सकती हैं बातचीत

ट्रम्प बोले- ईरान की तरफ से जल्द जवाब मिलने की उम्मीद
Iran US War Ceasefire, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: जंग खत्म करने को लेकर अमेरिका और ईरान अगले हफ्ते पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बार फिर से बातचीत कर सकते है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देश मध्यस्थों के जरिए एक समझौता ड्राफ्ट पर काम कर रहे हैं, जिससे एक महीने तक चलने वाली औपचारिक वार्ता का रास्ता खुल सकता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका की तरफ से प्रस्तावित 14 बिंदुओं वाले ड्राफ्ट में ईरान के परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज स्ट्रेट में तनाव कम करने और ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम भंडार को किसी दूसरे देश भेजने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद नहीं करेगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्हें ईरान की तरफ से जल्द जवाब मिलने की उम्मीद है। अगर बातचीत आगे बढ़ी तो सीजफायर को और लंबा किया जा सकता है।

साथ ही अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम या हाईली एनरिच्ड यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं करेगा। वहीं ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर उसने होर्मुज स्ट्रेट में फिर दखल दिया तो क्षेत्र में दोबारा युद्ध शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़ें: शुभेंदु ने ली पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ

  • TAGS
  • [post_tags]