West Asia Crisis : अमेरिका ने ईरान पर किए हवाई हमले

0
108
West Asia Crisis : अमेरिका ने ईरान पर किए हवाई हमले
West Asia Crisis : अमेरिका ने ईरान पर किए हवाई हमले

पश्चिम एशिया में दोबारा तनाव, दोनों देश कर रहे समझौते के नियमों का उल्लंघन

West Asia Crisis (आज समाज), तेहरान : स्थाई समझौता होने के बावजूद अमेरिका और ईरान लगातार इसके नियमों को तोड़ रहे हैं। जिससे पश्चिम एशिया में न केवल तनाव बढ़ रहा है बल्कि एक बार फिर से युद्ध छिड़ने की आशंका भी बढ़ गई है। मौजूदा तनाव की शुरुआत बीते दिन ईरान ने की। जब उसे होर्मुज से गुजर रहे तीन विदेशी पोत पर यह कहते हुए हमला कर दिया की वे चिन्हित रास्ते से नहीं गुजर रहे थे।

हालांकि इस हमले में तीनों पोत को नुकसान पहुंचा लेकिन किसी की जान जाने की सूचना अभी नहीं मिली है। इसके बाद आज सुबह तड़के अमेरिका ने ईरान पर भारती बमबारी की। अमेरिका ने यह कार्रवाई ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने का आरोप लगाने के बाद की है। दूसरी ओर, ईरानी सरकारी मीडिया ने देश के दक्षिणी हिस्सों में कई धमाकों की जानकारी दी है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने यह कहा

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसकी सेनाओं ने ईरान पर जोरदार हमले शुरू किए हैं। अमेरिका ने कहा कि ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तीन जहाजों पर हुए ईरानी हमलों के जवाब में हैं। अमेरिका ने ईरान के इस आक्रामक रवैये को अनुचित, खतरनाक और युद्धविराम का स्पष्ट उल्लंघन बताया है।

ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी

हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा ‘इस्लामिक रिपब्लिक आॅफ ईरान का विदेश मंत्रालय, अमेरिका द्वारा समझौते का उल्लंघन किए जाने के नतीजों के बारे में चेतावनी देता है। ईरान अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा की रक्षा के लिए जरूरी कोई भी कदम उठाएगा।’

ईरान ने तेल टैंकरों पर किए थे हमले

मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकरों पर हमले हुए थे। संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के अनुसार, अप्रैल के अंत के बाद से एक ही दिन में जहाजों पर हमलों का यह सबसे बड़ा मामला है। इन हमलों से वैश्विक अर्थव्यवस्था और समुद्री यातायात को सामान्य बनाने के प्रयासों को झटका लगा है। ओमान के तट के पास एक लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) टैंकर पर हमला हुआ, जिससे उसमें आग लग गई।

ये भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price Update : पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी, जानिए ताजा भाव