UK Sikh Driver Attack: ब्रिटेन में सिख ड्राइवर पर हमला, आरोपी ने दाढ़ी खींची और बस को हाईजैक किया, वीडियो वायरल

0
96
Telford Bus Attack, Sikh Bus Driver Attacked in UK, UK Crime News, Bus Hijacking in UK, UK Bus Driver Attack Video, टेलफोर्ड में बस ड्राइवर पर हमला, सिख बस ड्राइवर पर हमला, ब्रिटेन क्राइम न्यूज, सिख ड्राइवर पर हमले का वीडियो
यूके में एक सिख बस ड्राइवर पर हमला किया गया और उनकी दाढ़ी खींची गई।

Sikh Bus Driver Attacked in UK: ब्रिटेन के टेलफोर्ड में सिख बस ड्राइवर पर हमला किया गया और उसकी दाढ़ी खींची गई। आरोपी ने ड्राइवर को धमकाया और उसे बस से उतार दिया। इसके बाद बस को आरोपी ने हाईजैक कर लिया और कई वाहनों को टक्कर मार दी। घटना के दौरान बस में बैठे लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 18 सितंबर की शाम मेडले इलाके में हुई। वेस्ट मर्सिया पुलिस के मुताबिक कोर्ट स्ट्रीट पर एक व्यक्ति ने बस ड्राइवर पर हमला किया और उसे वाहन से बाहर कर दिया। इसके बाद बस को पार्क वे से हाई स्ट्रीट की ओर गलत दिशा में चलाया गया और रास्ते में कई वाहनों से टक्कर हुई। पुलिस ने मामले में 20 साल की उम्र के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि हमलावर ने बस चालक की दाढ़ी खींची और उसके साथ मारपीट की। चालक के सिख होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने फिलहाल बस चालक पर हमला और बस हाईजैक करने की घटना के तौर पर दर्ज कर लिया है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाए और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बस को रोक लिया और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।

बस ड्राइवर को आई मामूली चोटें

पुलिस के मुताबिक हमले में बस चालक को मामूली चोटें आईं। घटनास्थल पर पहुंचे पैरामेडिक्स ने उनका इलाज किया। पुलिस ने कहा कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने यह भी कहा है कि घटना को लेकर स्थानीय लोगों के लिए यह परेशान करने वाला अनुभव रहा होगा और अधिकारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास घटना से संबंधित कोई CCTV फुटेज, मोबाइल फोन रिकॉर्डिंग या डैशकैम वीडियो है, तो वे उसे पुलिस के साथ शेयर करें।

घटना के बाद सिख समुदाय में नाराजगी

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के बाद ब्रिटेन के सिख और पंजाबी समुदाय के बीच नाराजगी की खबरें सामने आई हैं। वीडियो में बस चालक के साथ मारपीट और उसकी दाढ़ी खींचे जाने का सीन दिख रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक घटना को हेट क्राइम नहीं बताया है। पुलिस की मौजूदा जांच का केंद्र बस चालक पर हमला, बस को अपने कब्जे में लेना, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना और कई वाहनों को टक्कर मारने की परिस्थितियां हैं। पुलिस ने समुदाय को भरोसा दिलाया कि अधिकारियों ने तेजी से प्रतिक्रिया दी और संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • TAGS
  • [post_tags]