Greenland Crisis Update: ट्रम्प ने ग्रीनलैंड के मुद्दे पर स्विट्जरलैंड के दावोस में बैठक बुलाई

0
361
Greenland Crisis Update: ट्रम्प ने ग्रीनलैंड के मुद्दे पर स्विट्जरलैंड के दावोस में बैठक बुलाई
Greenland Crisis Update: ट्रम्प ने ग्रीनलैंड के मुद्दे पर स्विट्जरलैंड के दावोस में बैठक बुलाई

नाटो चीफ मार्क रूट को किया फोन, कहा- ग्रीनलैंड अमेरिका की राष्ट्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी
कनाडा, ग्रीनलैंड और वेनेजुएला को बताया अमेरिका का हिस्सा
Greenland Crisis Update, (आज समाज), नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को नोटो चीफ मार्क रूट से फोन पर बात की है। बातचीत में ग्रीनलैंड के मुद्दे पर स्विट्जरलैंड के दावोस में बैठक बुलाने का फैसला लिया गया। हालांकि उन्होंने बैठक की तारीख नहीं बताई। ट्रम्प ने रूट को साफ तौर पर बताया कि ग्रीनलैंड अमेरिका की राष्ट्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में शांति ताकत के जरिए ही कायम की जा सकती है और अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर एक मैप भी शेयर किया, जिसमें कनाडा, ग्रीनलैंड और वेनेजुएला को अमेरिका का हिस्सा दिखाया गया।

अमेरिका को दुनिया का सबसे ताकतवर देश

ट्रम्प ने बताया कि इस मुद्दे (गाजा) पर नोटो चीफ मार्क रूट से उनकी फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई है। बातचीत के बाद अलग-अलग पक्षों के साथ स्विट्जरलैंड के दावोस में बैठक करने पर सहमति बनी है। ट्रम्प ने अमेरिका को दुनिया का सबसे ताकतवर देश बताया। उन्होंने कहा कि ताकत के जरिए ही दुनिया में शांति कायम की जा सकती है और यह क्षमता सिर्फ अमेरिका के पास है।

नाटो चीफ का पर्सनल मैसेज शेयर किया

ट्रम्प ने नाटो चीफ मार्क रूट का एक पर्सनल मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस मैसेज में रूट ने ट्रम्प से कहा, मिस्टर प्रेसिडेंट, आज आपने सीरिया में जो हासिल किया है, वह अविश्वसनीय है।

मैं दावोस में अपने मीडिया इंटरव्यू में सीरिया, गाजा और यूक्रेन में आपके काम को सामने रखूंगा। रूट ने अपने संदेश में आगे लिखा कि वह ग्रीनलैंड को लेकर आगे का रास्ता निकालने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने ट्रम्प से जल्द मिलने की इच्छा भी जताई। ट्रम्प ने मैसेज के लिए रूट का धन्यवाद दिया।

अमेरिका ने ग्रीनलैंड में मिलिट्री एयरक्राफ्ट भेजा

ग्रीनलैंड पर कब्जे को लेकर डेनमार्क से बढ़ते विवाद के बीच अमेरिका ने नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड का एक सैन्य विमान ग्रीनलैंड भेजा है। यह विमान जल्द ही पिटुफिक स्पेस बेस पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें: प्रयागराज मेला प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद से शंकराचार्य होने का सबूत मांगा

  • TAGS
  • [post_tags]