H-1B Visa: एच-1बी वीजा फीस 100000 डॉलर से अधिक करने की तैयारी में ट्रंप प्रशासन, भारतीयों छात्रों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

0
135
H-1B Visa: नियम लागू होने पर ग्रेस पीरियड पूरी तरह खत्म हो जाएगा, जिससे नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों और उनके आश्रितों को तुरंत अमेरिका छोड़ना पड़ेगा या फिर वे अवैध प्रवास के भागीदार बन जाएंगे।
H-1B Visa: नियम लागू होने पर ग्रेस पीरियड पूरी तरह खत्म हो जाएगा, जिससे नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों और उनके आश्रितों को तुरंत अमेरिका छोड़ना पड़ेगा या फिर वे अवैध प्रवास के भागीदार बन जाएंगे।

भारतीय नागरिकों के लिए बेहद चिंताजनक है ये बदलाव
H-1B Visa, (आज समाज), वाशिंगटन : डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अमेरिकी वीजा नियमों को कड़ा करने के उद्देश्य से एच-1बी और एफ-1 आॅप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ओपीटी) प्रोग्राम्स पर भारी-भरकम फीस लगाने की योजना बना रहा है। फेडरल रजिस्टर के अनुसार, अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग एच-1बी वीजा फीस से बढ़ाकर 1,03,265 डॉलर करने पर विचार कर रहा है। इसके साथ ही, यूनिवर्सिटी से निकरकर वर्कप्लेस में प्रवेश करने वाले विदेशी छात्रों के लिए लागू ओपीटी आवेदनों पर भी 100,000 डॉलर की फीस का प्रस्ताव रखा जा सकता है।

एच-1बी वीजा प्राप्त करने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी भारतीयों की

कॉपोर्रेट इमिग्रेशन सर्विस फर्म फ्रैगोमेन के विश्लेषण के मुताबिक, ये दोनों नियम लागू होने पर अमेरिका में काम करने वाले विदेशी पेशेवरों, अंतरराष्ट्रीय छात्रों और उन्हें स्पॉन्सर करने वाले अमेरिकी एम्प्लॉयर्स का वित्तीय बोझ अभूतपूर्व रूप से बढ़ जाएगा। यह बदलाव भारतीय नागरिकों के लिए बेहद चिंताजनक है, क्योंकि अमेरिका में एच-1बी वीजा प्राप्त करने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी भारतीयों की है।

फीस से जुड़ा नियम प्रस्ताव भेजा गया

आंकड़ों के अनुसार, अमेरिकी नागरिकता और इमिग्रेशन सेवाओं ने वर्ष 2024 में कुल 3,99,402 एच-1बी याचिकाओं को मंजूरी दी थी, जिनमें से लगभग 71 प्रतिशत याचिकाएं भारत में जन्मे पेशेवरों के लिए थीं। इमिग्रेशन कानून फर्म फ्रैगोमेन ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया कि ये नीतियां और प्रस्ताव पहले ही व्हाइट हाउस के आॅफिस आॅफ मैनेजमेंट एंड बजट की समीक्षा प्रक्रिया से गुजर चुके हैं।

20 अगस्त को ओएमबी को भेजा गया प्रस्ताव

ओपीटी फीस से जुड़ा नियम प्रस्ताव 20 अगस्त को ओएमबी को भेजा गया था। डीएचएस की इस प्रस्तावित फीस वृद्धि को प्रशासन के पूर्व में रोके गए 100,000 डॉलर की एच-1बी याचिका फीस से जुड़े चल रहे अदालती मुकदमों के साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, इन प्रस्तावों के विस्तृत विवरण अभी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं किए गए हैं और इन्हें अंतिम रूप दिए जाने के बाद जारी किया जाएगा।

60 दिन की मोहलत खत्म होने का खतरा

अत्यधिक फीस के इस प्रस्ताव के अलावा, हाल ही में डीएचएस ने बेरोजगार एच-1बी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध 60 दिनों की मोहलत, ग्रेस पीरियड, को भी समाप्त करने की सिफारिश की है। वर्तमान नियमों के तहत, यदि किसी एच-1बीवर्कर की नौकरी उसकी वीजा अवधि खत्म होने से पहले चली जाती है, तो उसे नई नौकरी खोजने या स्टेटस बदलने के लिए 60 दिन का समय मिलता है। लेकिन नया नियम लागू होने पर ग्रेस पीरियड पूरी तरह खत्म हो जाएगा, जिससे नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों और उनके आश्रितों को तुरंत अमेरिका छोड़ना पड़ेगा या फिर वे अवैध प्रवास के भागीदार बन जाएंगे।

52 लाख से अधिक भारतीय मूल के लोग अमेरिका में रहते हैं

अमेरिकी जनगणना आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में 52 लाख से अधिक भारतीय मूल के लोग अमेरिका में रहते हैं। ऐसे में वीजा नियमों में यह कड़ाई हजारों भारतीय परिवारों के भविष्य को अनिश्चितता में डाल सकती है।

  • TAGS
  • [post_tags]