Saryu-Kamala Express: अयोध्या-जनकपुर के बीच कब से चलेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस? जानें स्टार्ट डेट, टाइमिंग, किराया, स्टॉपेज और टिकट बुकिंग डिटेल

0
57

नई दिल्ली. भारत और नेपाल में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद अच्छी खबर आई है. भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर अब सीधे रेलमार्ग से जुड़ने जा रही हैं. भारत और नेपाल के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक नई पहल की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह सोमवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. इसके जरिए अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को रवाना करेंगे. इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहेंगे. अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने रविवार रात रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया.

दो नदियों के नाम पर रखा गया ट्रेन का नाम

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के मुताबिक, इस ट्रेन का नाम दोनों शहरों से जुड़ी नदियों के नाम पर रखा गया है. अयोध्या की पहचान सरयू नदी से है, जबकि जनकपुर धाम कमला नदी के किनारे स्थित है. इसी वजह से ट्रेन का नाम सरयू-कमला एक्सप्रेस रखा गया है.

आज उद्घाटन स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग

सोमवार को इस ट्रेन का उद्घाटन विशेष ट्रेन संख्या 04295 के रूप में किया जाएगा. नियमित साप्ताहिक सेवा 28 नवंबर से शुरू होगी.

अयोध्या से जनकपुर धाम तक उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल:

स्टेशन पहुंचने/रवाना होने का समय
अयोध्या धाम दोपहर 12:30 बजे रवाना
बस्ती दोपहर 3:05 बजे
गोरखपुर शाम 5:40 बजे
नरकटियागंज रात 9:30 बजे
रक्सौल रात 11:15 बजे
जनकपुर धाम मंगलवार सुबह 10 बजे पहुंचेगी

 

रास्ते में इन 10 स्टेशनों पर होगा ठहराव

सरयू-कमला एक्सप्रेस अपने सफर के दौरान कुल 10 स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो, मधुबनी और जयनगर शामिल हैं.

अयोध्या से जनकपुर धाम (ट्रेन संख्या 15596):

यह ट्रेन हर सोमवार को चलेगी.

स्टेशन समय
अयोध्या कैंट शाम 5:50 बजे रवाना
गोरखपुर रात 10:13 बजे
नरकटियागंज मंगलवार रात 1:50 बजे
सीतामढ़ी सुबह 4:42 बजे
जयनगर सुबह 8:30 बजे
जनकपुर धाम दोपहर 12:40 बजे (नेपाल समय)

 

रामायण सर्किट को मिलेगा बढ़ावा

अयोध्या और जनकपुर दोनों ही रामायण परंपरा से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थल हैं. अयोध्या को भगवान राम की जन्मभूमि माना जाता है, जबकि नेपाल का जनकपुर माता सीता की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है. दोनों शहरों के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है. राज्य सरकार के मुताबिक, इस पहल से रामायण सर्किट को बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में व्यापार, स्थानीय कारोबार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं. अधिकारियों ने इस ट्रेन को भारत और नेपाल के बीच दोस्ती, धार्मिक विरासत और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है.

जनकपुर धाम से अयोध्या (ट्रेन संख्या 15595):

यह ट्रेन हर शनिवार को चलेगी.

स्टेशन समय
जनकपुर धाम दोपहर 1:10 बजे (नेपाल समय) रवाना
गोरखपुर रविवार सुबह 3:55 बजे
अयोध्या कैंट रविवार सुबह 8:10 बजे

 

नेपाल के प्रधानमंत्री के भारत दौरे के बीच बड़ी पहल

सरयू-कमला एक्सप्रेस की शुरुआत ऐसे समय हो रही है. नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत के पहले राजकीय दौरे पर आए हैं. सोमवार को दिल्ली में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होनी है. इस बातचीत में जलविद्युत, ईंधन, रेल संपर्क और बुनियादी ढांचे जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी हो सकती हैं.

  • TAGS
  • [post_tags]
Previous articleRamayana Collection: बंपर कमाई से Dhurandhar 2 को छोड़ा पीछे, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का जलवा! वर्ल्डवाइड कमाई 1693 करोड़ पार
खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।