PM Modi Norway Visit: पीएम मोदी नॉर्वे के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

0
90
PM Modi Norway Visit: पीएम मोदी नॉर्वे के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित
PM Modi Norway Visit: पीएम मोदी नॉर्वे के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

कल स्वीडन ने भी पीएम को दिया था सर्वोच्च सम्मान
PM Modi Norway Visit, (आज समाज), ओस्लो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे के राजा ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड क्रॉस आॅफ द रॉयल नॉर्वेजियन आॅर्डर आॅफ मेरिट से सम्मानित किया। यह सम्मान भारत और नॉर्वे के बीच बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह प्रतिष्ठित सम्मान नॉर्वे उन विदेशी नेताओं और व्यक्तियों को देता है जिन्होंने दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने में योगदान दिया हो। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में सक्रिय भागीदारी और नॉर्वे के साथ सहयोग को नई दिशा देने के लिए दिया गया है। यह नॉर्वे के सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। इसे मिलाकर अब तक पीएम मोदी को 32 अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। इससे पहले कल स्वीडन ने भी उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया था।

भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश करेगा यूरोप

इससे पहले पीएम मोदी ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में नॉर्वे के पीएम योनास स्टोरे के साथ जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत और यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन देशों के बीच ऐतिहासिक व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता लागू हुआ था।

पीएम मोदी के मुताबिक, यह समझौता भारत और नॉर्वे के बीच साझा विकास और समृद्धि का मजबूत आधार बनेगा। इस समझौते के तहत अगले 15 साल में भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश और 10 लाख नौकरियां पैदा करने का टारगेट रखा गया है।

कल भारत-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

19 मई को ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। मोदी ने कहा कि यह उनके नॉर्डिक समकक्षों से मुलाकात का शानदार अवसर होगा। इस समिट में नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के नेता शामिल होंगे। यह भारत-नॉर्डिक समिट पहली बार 2018 में स्टॉकहोम और दूसरी बार 2022 में कोपेनहेगन में हुई थी।

इस बार बैठक में ग्रीन एनर्जी, डिजिटलाइजेशन, रक्षा सहयोग, जलवायु परिवर्तन और आर्कटिक नीति जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। मोदी की यह यात्रा उनके 5 देशों के दौरे का चौथा चरण है। इससे पहले वे यूएई, नीदरलैंड और स्वीडन का दौरा कर चुके हैं। इसके बाद वे इटली जाएंगे।

ये भी पढ़ें: भारत-नॉर्वे दोस्ती को नई ऊर्जा मिलेगी: मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]