Pakistan Defence Budget : पाकिस्तान ने बढ़ाया रक्षा बजट का दायरा

0
133
Pakistan Defence Budget : पाकिस्तान ने बढ़ाया रक्षा बजट का दायरा
Pakistan Defence Budget : पाकिस्तान ने बढ़ाया रक्षा बजट का दायरा

पिछले साल की अपेक्षा इस साल करीब 100 अरब (पाकिस्तानी मुद्रा) का इजाफा

Pakistan Defence Budget (आज समाज), इस्लामाबाद : भारत के पड़ौसी देश पाकिस्तान एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा दिए गए वित्तीय फंड से अपने आर्थिक सुधारों की बजाए रक्षा बजट पर खर्च बढ़ा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया से मिली रिपोर्ट की बात करें तो पाकिस्तान ने इस साल अपने रक्षा बजट में भारी भरकम इजाफा किया है। जानकारी के अनुसार यह इजाफा पिछले साल के बजट से 100 अरब रुपए (पाकिस्तानी मुद्रा) ज्यादा है। ज्ञात रहे पाकिस्तान पिछले काफी समय से वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।

इतना ही नहीं उसे अपने खर्च चलाने के लिए खाड़ी देशों और खासकर इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) से मिलने वाली वित्तीय मदद पर निर्भर रहना पड़ रहा है। हालांकि जैसे ही पाकिस्तान को कोई बड़ी वित्तीय मदद मिलती है तो वह इसका प्रयोग आर्थिक सुधारों पर कम और अपनी आर्मी पर ज्यादा करता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। आईएमएफ से मिली वित्तीय मदद का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान अपने रक्षा बजट पर खर्च करने जा रहा है।

2.66 लाख करोड़ रुपए रक्षा बजट का दायरा

पाकिस्तान अगले वित्त वर्ष में रक्षा बजट में करीब 100 अरब पाकिस्तानी रुपये की बढ़ोतरी कर सकता है। सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) समर्थित सुधार कार्यक्रम के तहत अपना बजट तैयार कर रही है। 2026-27 के लिए रक्षा व्यय का अनुमान 2.66 लाख करोड़ रुपये लगाया गया है।

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर पड़ेगा असर

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले लंबे समय से रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं। दोनों देशों के बीच कई बार युद्ध हो चुका है और कई बार युद्ध की हालत पैदा हो चुकी है। इतना ही नहीं पाकिस्तान हमेशा से भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को सहारा देता रहा है और वह भारत में आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए आतंकी संगठनों को वित्तीय मदद भी देता रहा है। पाकिस्तान द्वारा अपने रक्षा बजट में इतना भारी भरकम इजाफा करने के बाद जाहिर है कि दोनों देशों के बीच रिश्तों में और भी खटास आएगी।

ये भी पढ़ें : Rajdhani Express Got Fire : राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग

  • TAGS
  • [post_tags]