Japan Parliament: जापान की संसद में 73 महिला सांसदों के लिए सिर्फ एक टॉयलेट

0
257
Japan Parliament: जापान की संसद में 73 महिला सांसदों के लिए सिर्फ एक टॉयलेट
Japan Parliament: जापान की संसद में 73 महिला सांसदों के लिए सिर्फ एक टॉयलेट

पीएम साने ताकाइची ने संसद में महिलाओं के लिए टॉयलेट बनाने की मांग की
Japan Parliament, (आज समाज), नई दिल्ली: जापान की संसद में 73 महिला सांसद है, लेकिन उनके लिए मात्र एक ही टॉयलेट है, जिस कारण संसद सत्र के दौरान महिला सांसदों को टॉयलेट के बाहर लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। महिला सांसदों की परेशानी को देखते हुए अब जापान की पीएम साने ताकाइची ने संसद में महिलाओं के लिए ज्यादा टॉयलेट बनाने की मांग की है। उनके साथ ही करीब 60 महिला सांसदों ने भी इसे लेकर एक याचिका दी है।

संसद में महिलाओं की संख्या बढ़ी लेकिन सुविधाएं नहीं

याचिका में कहा गया है कि संसद में महिलाओं की संख्या बढ़ी है, लेकिन इस मुताबिक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अभी संसद के निचले सदन में 73 महिला सांसद हैं लेकिन उनके लिए सिर्फ 1 टॉयलेट है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद यासुको कोमियामा ने कहा कि संसद सत्र के दौरान महिला सांसदों को टॉयलेट के बाहर लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ता है।

बिल्डिंग के दूसरे हिस्से में बाथरूम के लिए जाना पड़ता है

जापान अखबार यॉमियूरी शिंबुन के मुताबिक संसद के निचले सदन की इमारत में पुरुषों के लिए 12 टॉयलेट (67 स्टॉल) हैं, जबकि महिलाओं के लिए सिर्फ 9 टॉयलेट, जिनमें कुल 22 क्यूबिकल हैं। मेन प्लेनरी सेशन हॉल जहां संसद की कार्यवाही होती है, वहां पर महिलाओं के लिए सिर्फ 1 टॉयलेट है। सेशन शुरू होने से पहले कई बार लाइन इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि महिला सांसदों को बिल्डिंग के दूसरे हिस्से में बाथरूम के लिए जाना पड़ता है।

महिलाओं को वोटिंग राइट्स नहीं था, तब बनी थी बिल्डिंग

जापान की संसद की इमारत 1936 में बनी थी। तब देश में महिलाओं को वोट देने का भी अधिकार नहीं मिला था। दूसरे विश्वयुद्ध में जापान की हार के बाद दिसंबर 1945 में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला। एक साल बाद 1946 में हुए चुनाव में जापान में महिलाएं संसद के लिए चुनकर आईं।

ये भी पढ़ें: गुवाहाटी-कोलकाता के बीच चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

  • TAGS
  • [post_tags]