नई दिल्ली. मिस यूनिवर्स 2026 का ऐलान हो चुका है. प्यूर्टो रिको की 27 साल की जेनिफर बैरेटो ने इस खिताब अपने नाम कर इतिहास रचा. कमाल की बात यह है कि जेनिफर शादीशुदा हैं. एक बच्चे की मां भी हैं. जेनिफर पहली ऐसी महिला हैं, जिसने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता और शादीशुदा होने के साथ मां भी हैं.
25 नवंबर को प्यूर्टो रिको की राजधानी सैन जुआन में 75वें फिनाले में जेनिफर को विजेता चुना गया. यह उपलब्धि उनके लिए बेहद खास है. वो घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं और युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद करती हैं. दिलचस्प बात यह है कि जेनिफर के पास पहले मॉडलिंग का कोई अनुभव नहीं था. समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने वाली जेनिफर ने फरवरी 2026 में पहली बार रैंप वॉक किया था. इसके बाद जून में उन्होंने मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको का खिताब जीता. अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पहुंचीं और करीब 30 किलो वजन भी कम किया.
👑 New Miss Universe 2026: 27-year-old Jennifer Barreto from Puerto Rico!
The big 75th final took place in San Juan. She beat 115 other women and gave Puerto Rico its 6th win ever — the first in 20 years.
Jennifer has a psychology degree plus two master’s degrees: in psychology and social work.
Since 2021 she worked as a psychologist helping US military families. She supported victims of domestic violence and child abuse.
She also made history as the first mom to win the Miss Universe title.
— NEXTA (@nexta_tv) November 25, 2026
शादीशुदा और मां बनने के बाद कैसे बनीं मिस यूनिवर्स?
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में लंबे समय तक महिलाओं के लिए एक ऐसा नियम लागू था. इसकी वजह से शादीशुदा और मां बन चुकी महिलाएं इसमें हिस्सा नहीं ले सकती थीं. केवल अविवाहित और संतानहीन महिलाओं को ही भाग लेने की अनुमति थी. साल 2023 से इस नियम में बदलाव किया गया. अब शादीशुदा, तलाकशुदा और मां बन चुकी महिलाएं भी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हैं. इस बदलाव की वजह से जेनिफर बैरेटो खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा बनी.
1952 से लागू था अविवाहित रहने का नियम
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की शुरुआत साल 1952 में अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लॉन्ग बीच में हुई थी. शुरुआत से ही इसमें हिस्सा लेने वाली महिलाओं के लिए अविवाहित होना अनिवार्य था. पुराने नियमों के मुताबिक, 18 से 28 साल की ऐसी महिलाएं ही प्रतियोगिता में शामिल हो सकती थीं. जिनकी कभी शादी न हुई हो और जिनकी कोई संतान न हो. मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली महिलाओं को भी अपने पूरे कार्यकाल में अविवाहित रहना पड़ता था.
अगस्त 2022 में मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने इस नियम को बदलने का ऐलान किया. यह बदलाव 72वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता यानी 2023 से लागू हुआ. इसके साथ ही उम्र की अधिकतम सीमा 28 साल भी हटा दी गई. अब 18 साल या उससे अधिक उम्र की वयस्क महिलाएं प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हैं. नए नियम लागू होने के बाद 2023 में ही शादीशुदा महिलाओं ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लिया था. पहली बार किसी शादीशुदा और मां बन चुकी महिला ने यह खिताब जीता है.


