Google का आज का डूडल Digital Bubble Tea को समर्पित, जानिएक इसके बारे में

0
269
Digital Bubble Tea

आज समाज डिजिटल, Digital Bubble Tea : Google आज बबल टी की लोकप्रियता का जश्न मना रहा है, क्योंकि यह ड्रिंक दुनिया भर में इतनी लोकप्रिय हो गई थी कि 2020 में इसी दिन इसे इमोजी के रूप में घोषित किया गया था। इसी के मद्देनजर Google का आज का ‘Doogle‘ दुनियाभर में लोकप्रिय हो रही ‘Bubble Tea’ को समर्पित है। यह एक एनिमेटेड इंटरैक्टिव गूगल डूडल गेम है, जिसमें यूजर्स खुद अपनी ‘Digital Bubble Tea’ बना सकते हैं। 

बता दें, बबल टी एक ड्रिंक है, जो कि कोविड-19 के दौरान काफी फेमस हुई थी। इस टी को बोबा टी या फिर पर्ल मिल्क टी के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि जो ड्रिंक आज इतना फेमस है वह लगभग 17वीं सदी से ताइवान में पी जा रही है।

एनिमेटेड इंटरैक्टिव गूगल डूडल

आज का गूगल डूडल एक एनिमेटेड इंटरैक्टिव डूडल है, जिसमें आपको एक प्ले बटन भी दिखेगा। इस प्ले बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक छोटा गेम शुरू हो जाएगा। इस गेम में आप खुद एक डिजिटल बबल टी बना सकते हैं। इसके लिए आपको बटन Arrow बटन पर क्लिक करना होगा।

ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy S23 सीरीज की शुरूआत 79,999 रुपये से, 1 फरवरी को होगी लॉन्चिंग

आज जैसे ही आप कुछ सर्च करने के लिए Google पर जाएंगे, तो आपको यह खास Doogle देखने को मिलेगा। इस गूगल डूडल में आपको एक कार्टून कैरेक्टर बबल टी बनाते हुए दिख रहा है। गूगल कैरेक्टर्स को भी बबल टी की तरह रंग-बिरंगे अवतार में दर्शाया गया है। लेकिन इस डूडल की खासियत यही तक सीमित नहीं है। 

इस ड्रिंक के बारे में Google ने अपने डूडल पेज पर लिखा है कि यह ताइवानी ड्रिंक एक लोकल ट्रीटमेंट के रूप में शुरू हुई थी और पिछले कुछ दशकों में बहुत ज्यादा फेमस हुई है। बबल टी की रूट्स पारंपरिक ताइवानी चाय संस्कृति से जुड़ी हैं। (Google Doodle Today)

आपका बता दें, गूगल ने आज बबल टी की बढ़ती लोकप्रियता को सेलिब्रेट करते हुए यह खास डूडल पेश किया है। जैसे कि हमने बताया बबल टी को कोविड-19 महामारी के दौरान साल 2020 में असल लोकप्रियता हासिल हुई थी। बबल टी को दूध व ग्रीन टी से बनाया जाता है। इसमें बबल्स के लिए टैपिओका मिलाया जाता है। भारत में इसे साबुदाना कहा जाता है।

ये भी पढ़ें : इंटरनेट पर इन चीजों को मत करें सर्च, हो सकती है 7 साल से ज्यादा की कैद और लाखों का जुर्माना

ये भी पढ़ें : आज ही खरीद लें टाटा मोटर्स की ये गाड़ियां, 1 फरवरी से बढ़ जाएंगे दाम

ये भी पढ़ें : Upcoming Phones In February 2023 : फरवरी 2023 में लॉन्च होंगे ये बेस्ट स्मार्टफोन, जानिए लॉन्चिंग डेट से लेकर मुख्य फीचर

ये भी पढ़ें : अपने फोन से तुरंत डिलीट करें ये 5 एंड्राएड ऐप्स, अकाउंट हो जाएगा पूरा खाली

ये भी पढ़ें : वॉट्सएप पर मैसेज को शेड्यूल कैसे करें, टाइम सेट करो, जब चाहोगे तब सेंड होगा मैसेज

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE