PM Address NCC Rally: देशवासियों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश, सतर्क रहें सभी लोग

0
281
PM Address NCC Rally
देशवासियों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश, सतर्क रहें सभी लोग

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (PM Address NCC Rally): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर देशभर में विवाद के बीच देशवासियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि देश में लोगों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश की जा रही है और इससे सचेत रहने की जरूरत है। पीएम ने कहा कि ऐसे प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कल यह बात कही। बता दें कि बीबीसी ने यह डॉक्यूमेंट्री गुजरात दंगों को लेकर बनाई है।

एकजुटता ही देश को महान बनाने का एकमात्र तरीका

दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित एनसीसी की रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री ने कहा, एकजुटता का मंत्र ही भारत को महान बनाने का एकमात्र तरीका है। उन्होंने कहा, आज पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। और इसकी सबसे बड़ी वजह देश की जनता व देश के युवा हैं। पीएम मोदी ने कहा, आजाद भारत में पल-पल देश के लिए जीने का रास्ता ही हमें विश्व में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाता है।

देश को तोड़ने के तलाशे जाते हैं कई बहाने

पीएम मोदी ने कहा, देश को तोड़ने के कई बहाने तलाशे जाते हैं। कई तरह की बातें निकालकर मां भारती की संतानों के बीच आती है। लाख लाख कोशिशों के बावजूद मां के दूध में कभी दरार नहीं हो सकती। उन्होंने एक बार फिर कहा कि एकता ही इसके लिए बहुत बड़ी औषधि है, बहुत बड़ा सामर्थ्य है। भारत के भविष्य के लिए एकता का मंत्र यह संकल्प भी है, भारत का सामर्थ्य भी है और भारत को भव्यता प्राप्त करने के लिए यही एक मार्ग है।

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री देश में है प्रतिबंधित

बता दें कि पीएम मोदी का यह बयान गोधरा कांड के बाद 2002 में हुए गुजरात दंगों पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर हो रहे विवाद के बीच सामने आया है। इसे केंद्र सरकार ने देश में डॉक्यूमेंट्री प्रतिबंधित कर दिया है। हालांकि, कई शिक्षण संस्थानों में छात्र संगठनों ने डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन को लेकर हंगामा किया है, जिस पर विवाद की स्थिति भी पैदा हुई है।

ये भी पढ़ें :  PM Modi Bhilwara Visit : हमें अपने इतिहास, संस्कृति व सभ्यता पर गर्व : प्रधानमंत्री

ये भी पढ़ें :  Petition On Issues Of Common People: आम लोगों के मुद्दों पर संसद में बहस की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE