Weather Report Update: उत्तर भारत में फिर बदला मौसम, कई जगह बारिश का अनुमान

0
297
Weather Report Update
उत्तर भारत में फिर बदला मौसम, कई जगह बारिश का अनुमान

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Weather Report Update): उत्तर भारत के कई राज्यों में आज सुबह से फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है और कई जगह बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके कारण रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे और अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में कम होगा, वहीं न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक बढ़ सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में इतना तापमान रहने के आसार

आईएमडी का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले कल भी आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। कड़ाके की ठंड से राहत बने रहने की संभावना है। आज दिल्ली में कई इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ेंगे।

बिहार व उत्तर प्रदेश में ऐसा रहेगा मौमस, बारिश का अलर्ट

बिहार में पांच दिन तक मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। कल उत्तर बिहार में बादल गरज सकते हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में भी फिलहाल ठंड से राहत है। राज्य के दर्जनों से अधिक जिलों में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा, इसके अलावा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने की संभावना है।

पश्चिमी हिमालय व कश्मीर में हिमपात, पंजाब, हिमाचल व उत्तराखंड में ओलावृष्टि

पश्चिमी हिमालय व जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में कुछ हिस्सों में आज और कल भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना है। अगले 24 घंटों में जम्मू संभाग में बादल छाए रहेंगे और कश्मीर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का अनुमान है। साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत में आज और कल 20-30 किमी प्रति घंटे की तेज सतही हवा चलने के आसार हैं है। अगले 5 दिन में देश के बाकी हिस्सों में तापमान बढ़ने की संभावना है।

हरियाणा, चंडीगढ़ सहित इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

देश के कई अन्य राज्यों में भी अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव की संभावना है। गुजरात के अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट जगह हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम राजस्थान में भी बारिश के आसार है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  PM Address NCC Rally: देशवासियों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश, सतर्क रहें सभी लोग

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE