School Shooting: थाईलैंड में सनकी छात्र ने पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में 6 लोगों की हत्या की

0
58
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही गोलियों की आवाज आई, छात्र जान बचाने के लिए क्लासरूम में छिप गए। कुछ देर बाद पुलिस ने दरवाजा खटखटाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।
School Shooting: फायरिंग में इस्तेमाल की गई 9 एमएम पिस्टल छात्र के दादा की थी, जो पेशे से शिक्षक थे।
School Shooting: फायरिंग में इस्तेमाल की गई 9 एमएम पिस्टल छात्र के दादा की थी, जो पेशे से शिक्षक थे।

खुद को भी मारी गोली, मौत
School Shooting, (आज समाज), बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को 9वीं के छात्र ने फायरिंग कर दी। इसमें 3 शिक्षक और 3 छात्रों समेत 6 की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। 14 साल छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना राजधानी बैंकॉक के पास डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल की है।

स्कूल पहुंचने से पहले ही छात्र ने घर में दादा-दादी की हत्या कर दी थी। बाद में दोनों के शव घर से बरामद हुए। फायरिंग में इस्तेमाल की गई 9 एमएम पिस्टल छात्र के दादा की थी, जो पेशे से शिक्षक थे। फिलहाल पुलिस हमले की वजहों की जांच कर रही है।

30 जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस ने बताया कि छात्र ने पहले अपनी कक्षा के अंदर गोलीबारी शुरू की, फिर बाहर निकलकर भी फायरिंग की। उसने 20 से ज्यादा गोलियां चलाई। आत्महत्या के बाद उसके पास से 30 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही गोलियों की आवाज आई, छात्र जान बचाने के लिए क्लासरूम में छिप गए। कुछ देर बाद पुलिस ने दरवाजा खटखटाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बाहर मौजूद लोग एक-दूसरे को संभालते नजर आए।

पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव में था छात्र, पढ़ाई को लेकर काफी सख्त रवैया अपनाती थीं दादी

प्रधानमंत्री ने बताया कि हमलावर छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ज्यादा मानसिक तनाव में था। उसके करीबी दोस्तों ने भी पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ समय से पढ़ाई के दबाव को लेकर लगातार बातें कर रहा था। छात्र अपने दादा-दादी के साथ रहता था।

उसकी दादी खुद एक शिक्षिका थीं और पुलिस के अनुसार, वह छात्र के साथ पढ़ाई को लेकर काफी सख्त रवैया अपनाती थीं। माना जा रहा है कि इसी दबाव के कारण उसने सबसे पहले घर पर अपने दादा-दादी को गोली मारी।

वीडियो गेम खेलने का शौकीन था छात्र

डिप्टी होम मिनिस्टर पोलापी सुवानचावी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि छात्र वीडियो गेम खेलने का शौकीन था। इस संभावना की भी जांच की जा रही है कि शायद उसे गेम में कोई टास्क मिला हो जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया।

ये भी पढ़ें: 40 साल पुराने बोफोर्स घोटाले की फाइल बंद, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की आखरी याचिका