वॉशिंगटन में एक एक पेपर मिल में हुआ हादसा, मिल में काम करते हैं हजारों लोग
America Chemical Explosion (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका के एक केमिकल टैंकर में हुए विस्फोट हादसे में दर्जनों लोगों के मरने की आशंका है। यह हादसा एक पेपर और पल्प मिल में उस समय हुआ जब वहां पर हजारों की संख्या में वर्कर काम कर रहे थे। केमिकल टैंकर में विस्फोट होते ही जहरीली गैस तेजी से मिल में फैल गई और उसने वहां पर काम कर रहे लोगों को चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों के मुताबिक, टैंक में बेहद खतरनाक रसायन भरा हुआ था, जिसके फटने के बाद जहरीली गैस और केमिकल आसपास फैल गया। राहत और बचाव टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतकों की सही संख्या अभी नहीं बताई गई
इस हादसे में मरने वालों की सही संख्या अभी जारी नहीं की गई है। अधिकारियों ने कहा कि कुछ लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कई लोगों को जहरीली गैस के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई। जिस टैंक में हादसा हुआ, उसमें व्हाइट लिकर नाम का केमिकल मिश्रण रखा गया था। यह सोडियम हाइड्रॉक्साइड और सोडियम सल्फाइड जैसे खतरनाक रसायनों से बना होता है। इसका इस्तेमाल लकड़ी को तोड़कर मजबूत कागज बनाने में किया जाता है।
यह केमिकल बेहद संक्षारक माना जाता है और शरीर के संपर्क में आने पर गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। यही वजह रही कि हादसे के बाद दमकल विभाग के साथ हाजमैट टीम को भी बुलाना पड़ा। अधिकारियों ने पहले घायलों को डीकंटैमिनेट किया, फिर अस्पताल भेजा। यह हादसा लॉन्गव्यू इलाके में स्थित निप्पॉन डायनावेव पैकेजिंग कंपनी की मिल में हुआ। कंपनी और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त बयान में बताया कि एक बड़े केमिकल टैंक में अचानक विस्फोट जैसा दबाव बना और वह अंदर की तरफ धंस गया। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई।
ये भी पढ़ें : Israel Attack on Hezbollah : इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई तेज


