
आर्थिक कुप्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय सहायता में कमी के चलते गंभीर हुए हालात
Afghanistan humanitarian crisis (आज समाज), काबुल : अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा सत्ता हासिल करने के बाद से यह देश आर्थिक तंगहाली के दौर से गुजर रहा है। देश में लोकतांत्रिक शासन की समाप्ति के बाद से ही विश्व के बहुत सारे देशों ने इससे संबंध तोड़ लिए थे। जिसके बाद देश की सत्ता पर शासित तालिबान के पास काफी कम विकल्प बचे थे। जोकि पहले से पिछड़े हुए देश के लिए खतरनाक साबित हुए। अब अफगानिस्तान में हालात यह हैं कि यहां की एक बड़ी आबादी भुखमरी की कगार पर पहुंच चुकी है। रेडक्रॉस की अंतरराष्टÑीय समिति ने जो आंकड़ें पेश किए हैं जो डरावने हैं।
वर्तमान में 2.29 करोड़ लोगों के सामने खाने का संकट
अफगानिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सहायता में कटौती से देश में मानवीय संकट और अधिक गहरा गया है। रेडक्रॉस की अंतरराष्टÑीय समिति ने जो आंकड़ें पेश किए हैं उनके अनुसार देश में अनुमानित 2.29 करोड़ लोगों के भुखमरी का सामना कर रहे हैं। यानी देश की करीब आधी आबादी को 2025 में सहायता की जरूरत रही। विश्व खाद्य कार्यक्रम ने भी चेताया कि अफगानिस्तान में 1.7 करोड़ से अधिक लोग अब सर्दियों में भुखमरी के संकट का सामना कर रहे हैं।
एक साल में इतनी बढ़ी संख्या
यह भुखमरी का संकट एक साल पहले की तुलना में 30 लाख अधिक लोगों का है। अफगानिस्तान आर्थिक बदहाली में है और बार-बार सूखा पड़ने व दो विनाशकारी भूकंपों के बाद हालात और बिगड़ गए, जबकि ईरान और पाकिस्तान जैसे देशों से निकाले गए अफगान शरणार्थियों की भारी आमद से भी देश पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। ऐसे में सहायता में कटौती की गई है, जो खतरनाक है। बताया गया कि अब यहां की स्थिति और भी जटिल है।
संयुक्त राष्ट्र के प्रयास काफी कम
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के प्रमुख टॉम फ्लेचर ने कहा, 2026 में लगभग 2.2 करोड़ अफगानों को संयुक्त राष्ट्र की सहायता की जरूरत होगी, लेकिन दानदाताओं के कम योगदान के कारण उनका संगठन सिर्फ 39 लाख लोगों पर ध्यान केंद्रित करेगा। इससे हालात और बिगड़ने की आशंका है। फ्लेचर ने कहा, यह सर्दी पिछले कई वर्षों में पहली बार ऐसी रही है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य वितरण लगभग नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें : PM Modi News : मेड इन इंडिया को गुणवत्ता का प्रतीक बनाएं : पीएम

