स्वैग के साथ पैदा हुआ बच्चा! लेटने का अंदाज देख लोगों की छूटी हंसी, आप भी कहेंगे गजब!

0
93

World News: मिस्र में एक नवजात के वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। इस वीडियो में पैदा होने के तुरंत बाद बच्चा अपने सिर के पीछे हाथ रखकर और एक पैर के ऊपर दूसरा पैर चढ़ाकर बड़े आराम से लेटा हुआ है। बच्चे का यह ‘चिल’ अंदाज देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

रिलैक्सिंग पोज ने खींचा ध्यान

काहिरा के रहने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इस्लाम एल्देह ने 16 अक्टूबर को यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में दिख रहा है कि जन्म के कुछ ही मिनटों बाद बच्चा एकदम शांत और रिलैक्स मूड में है। आमतौर पर पैदा होने के बाद बच्चे रोते हैं और नई दुनिया में खुद को ढालने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस बच्चे के ‘रिलैक्सिंग पोज’ ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

सोशल मीडिया पर अजब-गजब रिएक्शन

डॉ. इस्लाम एल्देह ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बेबी किंग! मेरी एक्साइटमेंट को माफ करना।’ बच्चे के लेटने का यह शाही अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि इस बच्चे ने पैदा होते ही जिंदगी की टेंशन को दूर भगाने की ट्रिक सीख ली है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आज की जनरेशन को वर्क-लाइफ बैलेंस के बारे में पहले से ही पता है। कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि यह बच्चा दुनिया को रिलैक्स करने का मैसेज दे रहा है।

टिकटॉक पर 20 करोड़ लोगों ने देखा

18 अक्टूबर की शाम तक यानी वीडियो पोस्ट किए जाने के दो दिन बाद ही टिकटॉक पर 20 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका था और इसे एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे अन्य प्लेटफार्मों पर भी व्यापक रूप से साझा किया गया था।

  • TAGS
  • [post_tags]