आर्थिक बदहाली और बेरोजगारी से परेशान लोग सरकार पर उठा रहे सवाल
Pakistan, (आज समाज), नई दिल्ली: पाकिस्तान इस वक्त अपने सबसे बड़े ब्रेन ड्रेन के दौर से गुजर रहा है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक 24 महीनों में 5,000 डॉक्टर, 11,000 इंजीनियर और 13,000 अकाउंटेंट देश छोड़ चुके हैं। आर्थिक बदहाली और बेरोजगारी से परेशान लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
साथ ही सो कॉल्ड सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसीम मुनीर खूब थू-थू भी हो रही है। कारण महंगाई, आतंकवाद, कमजोर अर्थव्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता। सबसे ज्यादा असर नर्सिंग सेक्टर पर पड़ा है, जहां हर साल हजारों नर्स विदेश में नौकरी ढूंढ रही हैं।
नवंबर 2025 तक करीब 6.87 लाख लोगों ने छोड़ा देश
ब्यूरो आॅफ इमिग्रेशन एंड ओवरसीज एम्प्लॉयमेंट के मुताबिक, सिर्फ 2024 में ही लगभग 7.27 लाख पाकिस्तानियों ने विदेश में काम करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं नवंबर 2025 तक करीब 6.87 लाख लोग देश छोड़ चुके थे। बीते कुछ 2 सालों में कुल मिलाकर 14 लाख से ज्यादा पाकिस्तानी विदेश जा चुके हैं।
एक्सपर्ट्स बोले- देश में स्किल वर्कर्स की भारी कमी हो जाएगी
एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी हैं कि अगर यही हाल रहा तो आने वाले सालों में पाकिस्तान को स्किल वर्कर्स की भारी कमी झेलनी पड़ेगी। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी, इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों में विकास धीमा पड़ जाएगा और नई पीढ़ी के लिए देश में अवसर और भी कम हो जाएंगे।
उनका कहना है कि सरकार को तुरंत आर्थिक सुधार, रोजगार, शिक्षा और रिसर्च पर इन्वेस्टमेंट और राजनीतिक स्थिरता पर ध्यान देना होगा, वरना देश का भविष्य बनाने वाला लगातार बाहर जाता रहेगा।
राजनीतिक उथल-पुथल ने लोगों का भरोसा तोड़ा
एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, नौकरियां कम हैं और जो नौकरियां हैं, उनमें सैलरी बहुत कम। इसके साथ ही राजनीतिक उथल-पुथल और कमजोर प्रशासन ने भी लोगों का भरोसा तोड़ा है।
तकनीक के क्षेत्र में करियर के मौके सीमित हैं और रिसर्च के लिए न तो जरूरी पैसा नहीं है। ऐसे में युवा और कुशल लोग विदेश जाना ही बेहतर समझ रहे हैं।
2024 में इंटरनेट बंद रहने से 15 हजार करोड़ का हुआ नुकसान
डिजिटल समस्याएं भी इस संकट को और गहरा बना रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में इंटरनेट बंद रहने से होने वाले आर्थिक नुकसान के मामले में पाकिस्तान दुनिया में सबसे ऊपर रहा।
इससे देश को करीब 1.62 अरब डॉलर (15 हजार करोड़) का नुकसान हुआ। इंटरनेट बार-बार बंद रहने और धीमी सर्विस के कारण फ्रीलांसरों और आॅनलाइन काम करने वालों को भारी दिक्कत हुई।
ये भी पढ़ें: विदेश नीति भाजपा या कांग्रेस की नहीं, देश की होती है, प्रधानमंत्री का हारना भारत के हारने जैसा: शशि थरूर


