World Soil Day : मिट्टी के स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से मनाया गया विश्व मृदा दिवस

0
71
विश्व मृदा दिवस
विश्व मृदा दिवस

Aaj Samaj (आज समाज), World Soil Day, इशिका ठाकुर , करनाल:
मिट्टी के स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से 5 दिसम्बर को विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है और इसका उद्देश्य मिट्टी के महत्व को उजागर करना है। मिट्टी की खराब स्थिति के कारण मिट्टी का तेजी से कटाव हो रहा, जो दुनिया भर में एक गंभीर पर्यावरणीय मुद्दा बनता जा रहा। इसका उद्देश्य लोगों का ध्यान मृदा संरक्षण और टिकाऊ प्रबंधन की ओर लाना है। मिट्टी के क्षरण के बारे में जागरूक करना है, जोकि एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या है, जिसे मिट्टी की स्थिति में गिरावट के रूप में जाना जाता है।

इसी कड़ी में कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, करनाल द्वारा उप कृषि निदेशक, करनाल वजीर सिंह की अध्यक्षता में विश्व मृदा दिवस 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें सोहन सिंह राणा, प्रगतिशील किसान जिला परिषद करनाल के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

उप कृषि निदेशक, करनाल वजीर सिंह

ने बताया कि विश्व मृदा दिवस बढ़ती जनसख्या की खादय सुरक्षा को सुनिश्चित करने तथा लोगों को स्वास्थय के बारे में जागरूक करने तथा संसाधन के रूप में मिट्टी के स्थायी प्रधन की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, करनाल सुरेन्द्र टामक ने बताया कि इस वर्ष विश्व मृदा दिवस 2023 का विषय मिट्टी और पानी, जीवन का स्त्रोत है।

हमारा 95 प्रतिशत से अधिक भोजन इन दो संसाधनों से उत्पन्न होता है। सोहन सिंह राणा ने बताया कि खेतों मे किसानों द्वारा अत्याधिक रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाईयों का इस्तमाल किया जाता है जिसके फलस्वरूप मिट्टी के जैदिक गुणों में कमी आ रही है और मिट्टी की उपजाउ क्षमता घटती जा रही है। जो खाद्य सुरक्षा पेड-पौधों के विकास कौड़ों और जीवों के जीवन और आवास व मानव जाति के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है ऐसे में मिट्टी का संरक्षण काफी आवश्यक हो गया है। इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि ने किसानो से प्राकृतिक खेती करने बारे प्रेरित किया।

इस आयोजन में जिला करनाल से 100 प्रगतिशील किसानों में भाग लिया जिनको मौज पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरीत किए गए। इस अवसर पर उप मण्डल कृषि अधिकारी, करनाल खंड कृषि अधिकारी, करनाल, निसिंग असंध व जिला किसान क्लब के प्रधान ईलम सिंह, प्रगतिशील किसान महेन्द्र सिंह, पवन कुमार, राजेन्द्र कुमार व मलकित सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  : Aaj Ka Rashifal 06 Dec 2023: सिंगल जातकों की आज नए और दिलचस्प लोगों से होगी मुलाकात, जाने अपना दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें  : Trilochan Singh : सीएम सिटी में अपराधियों का ग्राफ बढ़ रहा है लगातार।

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE