रोहतक : विश्व ओजोन दिवस : बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर जताई चिंता

0
435

संजीव कोशिक, रोहतक:
अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यलाय रोहतक के रसायन विज्ञान विभाग और इंडियन साइंस कांग्रेस एसो. द्वारा विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में आनलाईन राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। इस आनलाईन वेबीनार का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. एस.पी. सिंह और मदवि से सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. एस.पी. खटकड़ ने किया। मुख्य वक्ता सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. विनोद बाला तक्षक रहीं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने सभी का स्वागत किया। रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. रमेश डबास ने बताया कि राष्ट्रीय वेबीनार में विश्व ओजोन दिवस पर बिगड़ते पर्यावरण पर चिंतन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. विनोद बाला तक्षक ने पृथ्वी के सुरक्षा कवच ओजोन परत को नुकसान पहुंचने और पर्यावरण के बढ़ते प्रदूषण पर चिंतन करते हुए चेताया कि आने वाले समय में पृथ्वी की प्राकृतिक व जैविक विविधता पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यही समय है कि हमें बढ़ते प्रदूषण को रोककर पर्यावरण को साफ व स्वच्छ बनाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने, ग्लोबल वार्मिंग व वायु मण्डलीय प्रदूषण को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की गई।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने बताया कि प्राकृतिक वातावरण में मनुष्य को अपना दखल नहीं देना चाहिए और यह सच भी है। हमारी सुरक्षा के लिए पृथ्वी पर सभी मनुष्यों को एक सुरक्षा कवच के बीच में रखा गया है जिसे इंसान आज कल दूषित करता जा रहा है, ओजोन परत के बारे में लोग आम तौर पर भले ही ज्यादा न जानते हों लेकिन यह पृथ्वी और पर्यावरण के लिए एक सुरक्षा कवच का कार्य करती है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. एस.पी. सिंह और मदवि से सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. एस.पी. खटकड़, करनाल कॉलेज से डॉ. मंजू सिंह, लाजपतराय कॉलेज साहिबाबाद से डॉ. संजीव कुमार, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से डॉ. सुमन मोर, वाईएमसीए फरीदाबाद से डॉ. समिता एस कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डॉॅ. सुधा सम्बयाल, डॉ. नेहा कुंडू वेबीनार में आयोजन सचिव रहीं। सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार प्रकट विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश डबास ने किया। इस आनलाईन वेबीनार में डॉ. कपूर सिंह, डॉ. बलराज देशवाल, डॉ. सुभाष धतरवाल, डॉ. रेणू मलिक सहित सभी शिक्षकगण व विद्यार्थियों ने भाग लिया।

SHARE