करनाल में खेलो इंडिया दस का दम के अंतर्गत महिला योग प्रतियोगिता का आयोजन

0
97
Women's Yoga Competition organized on the occasion of International Women's Day
Women's Yoga Competition organized on the occasion of International Women's Day

इशिका ठाकुर , करनाल,11मार्च:

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत खेलो इंडिया 10 कदम ‘वुमेन लीग योगासन का डीएवी बीएड कॉलेज ऑफ वुमेन करनाल में हुआ आयोजन।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला योग प्रतियोगिता का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा 10 खेलों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसमें योगासन खेल के प्रोत्साहन हेतु 10 शहरों का चयन किया गया है। उसी क्रम में करनाल के डॉ. गणेश दास डीएवी बीएड कॉलेज ऑफ वुमेन के सभागार में महिला खिलाड़ियों की योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

खेलो इंडिया 10का दम-वुमेंस लीग’ का उद्घाटन अवसर पर नेशनल योगासन स्पोर्टस फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ जयदीप आर्य हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

योग हमारी प्राचीन परम्परा का अमूल्य उपहार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व स्वामी रामदेव योग के क्षेत्र में पूरी दुनिया में लेकर आए क्रांति : चेयरपर्सन रेणु भाटिया।

वुमेन लीग योगासन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची

चेयरपर्सन रेणु भाटिया शनिवार को डॉ. गणेश दास डीएवी बीएड कॉलेज ऑफ वुमेन करनाल के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खेलो इंडिया 10 कदम ‘वुमेन लीग योगासन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची। उन्होंने इस प्रतियोगिता की विधिवत रूप से शुरूआत करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हरियाणा राज्य महिला आयोग की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया। इस पुस्तक में महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक उत्थान, सुरक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और शैक्षणि स्तर का सुधार करने के लिए चलाई गई योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट है।

Women's Yoga Competition organized on the occasion of International Women's Day
Women’s Yoga Competition organized on the occasion of International Women’s Day

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलों को बढ़ावा देने की नीति के तहत आज करनाल में योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जो एक गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आज सरकार के प्रयासों से हमारा परम्परागत योग देश और विदेश में प्रमाणिकता के साथ आगे बढ़ रहा है। रेनू भाटिया ने कहा कि योग विश्व को भारत की देन है और इससे तनाव से छुटकारा और स्वास्थ्य लाभ मिलता है। हर व्यक्ति को इसे जीवन में अवश्य अपनाना चाहिए।

75 लाख सूर्य नमस्कार में 15 करोड लोगों ने योग के कार्यक्रम में की भागीदारी

हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन जयदीप आर्य ने कहा कि योग को बढ़ावा देने और इसमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए करनाल में यह योग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इससे पता चलता है कि हरियाणा योग को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि आयोजन में हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर के 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें ट्रेडिशनल योगा और आर्टिस्टिक एकल की प्रतियोगिताएं होंगी।

जयदीप आर्य ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां योग को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है और इस बार पहली से दसवीं कक्षा तक बच्चों को योग की शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 लाख सूर्य नमस्कार में 15 करोड लोगों ने योग के कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की है। और हरियाणा योग आयोग पहला ऐसा संस्थान है जिसने इस कार्यक्रम के माध्यम से यह 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किये हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ियों ने कहा कि योग से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और इससे हमारी मानसिक शक्ति मजबूत होती है।

योग से स्वस्थ शरीर और आत्मबल को मिलता है बढ़ावा – मेयर रेनू बाला गुप्ता

Women's Yoga Competition organized on the occasion of International Women's Day
Women’s Yoga Competition organized on the occasion of International Women’s Day

कार्यक्रम में मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि आज पूरा विश्व योग के माध्यम से भारत से जुड़ रहा है और योग शब्द का अर्थ भी जोडऩा ही है। उन्होंने कहा कि भौतिक युग की भाग दौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ और मन को स्थिर रखना मनुष्य के लिए एक बड़ी चुनौती है। योग से जुड़कर ही हम इस चुनौती से पार पा सकते है। योग न केवल हम स्वस्थ रहते हैं बल्कि हमारे आत्मविश्वास को भी बल प्रदान करता है।

योग सिर्फ स्वास्थ्य का साधन नहीं है, ये हमारी मानसिक ऊर्जा के उत्कर्ष और आध्यात्मिक चेतना का आधार – जगमोहन आनंद

मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने का कि योग सिर्फ स्वास्थ्य का साधन नहीं है, ये हमारी मानसिक ऊर्जा के उत्कर्ष और आध्यात्मिक चेतना का आधार भी है। योग शरीर के साथ मन और आत्मा के जुड़ाव और संतुलन का नाम है। आज के युवाओं को योग से जुडऩे की जरूरत है। योगिक-जॉगिंग एक ऐसा तरीका है जो युवाओं को ऊर्जावान रखता है और शरीर को रोगों से लडऩे की ताकत देता है। उन्होंने योग को विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा विश्व योग गुरू रामदेव का धन्यवा

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में खेलो इंडिया द्वारा नारी शक्ति को योगासन के माध्यम से ओर अधिक सशक्त और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 10 मार्च से 12 मार्च 2023 के मध्य देशभर में 10 स्थानों पर ‘10 का दम-वुमेंस लीग’ का आयोजन स्पोट्‌र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की पहल एवं नेशनल योगासन स्पोट्‌र्स फेडरेशन के माध्यम से किया जा रहा है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर करनाल की तहसीलदार ललिता, पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, समाजसेवी रजनीश चोपड़ा, योग गुरू स्वामी राजनाथ, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद ,कोमल कौशिक, कोमल वर्मा, नीरज सोंधी, सुनील शर्मा, उमेश नारंग, योग शिक्षक अश्विनी मिश्रा, दिनेश शर्मा सहित काफी संख्या में योग प्रेमी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : कन्या के जन्म पर कुवां पूजन करने पर परिवार को पौधा देकर किया सम्मानित

यह भी पढ़ें :Benefits of Guava: रोजाना अमरुद खाने से मिलते है 5 जबरदस्त फायदे

यह भी पढ़ें :Chocolate Brownies: बच्चो के लिए बनाए चौकलेट ब्राउनी

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE