हिमाचल के सीएम से मिलने के लिए दिन व समय निर्धारित

0
107
Himachal CM Meeting time And Day

आज समाज डिजिटल, शिमला (Himachal CM Meeting time And Day) : हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी है। हिमाचल का कोई भी नागरिक किसी लंबित समस्या से परेशान है या कोई प्रशासनिक अधिकारी किसी के जायज काम नहीं कर रहा है तो वह नागरिक सीधे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिल सकता है।

प्रदेश की जनता के लिए सीएम सुक्खू से मिलने का दिन और समय तय गया है।  जनता की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों से सप्ताह में दो बार मिलेंगे। यह जानकारी प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यहां दी।

प्रवक्ता ने बताया कि आम जनता प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में मिल सकती हैं, जबकि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार और गुरुवार सायं 5.00 बजे से 6.00 बजे तक सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि विधायक, पूर्व विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर 3.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक सचिवालय में मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू ने दिए शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना को जुलाई, 2025 तक पूरा करने के निर्देश

यह भी पढ़ें : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिला हाटी समुदाय का प्रतिनिधिमंडल 

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर से भेंट की

यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार ग्रामीण आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिये वचनबद्ध : सुंदर ठाकुर

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने IGMC में 30.90 करोड़ रुपए से निर्मित बहुमंजिला ट्रॉमा ब्लॉक का किया लोकार्पण

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE