निकाय चुनाव में विशेष भूमिका निभाएंगी भाजपा की महिला कार्यकतार् : मौसम शर्मा Women Linking Campaign

0
358
Women Linking Campaign
Women Linking Campaign

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
Women Linking Campaign : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और महेंद्रगढ़ नगर पालिका चुनाव प्रभारी महिला मोर्चा मौसम शर्मा ने महिला जोड़ो अभियान के तहत महिलाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

Read Also : हरिद्वार पर माता मनसा देवी के दर्शन न किए तो यात्रा अधूरी If You Dont see Mata Mansa Devi at Haridwar 

50-50 महिलाओं को जोड़ा जाएगा (Women Linking Campaign)

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं से बात करते समय मौसम शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नारी सशक्तीकरण हो रहा है। आज देश की संसद हो या पंचायत हर स्तर पर महिलाओं को उनका सम्मान और हक दिया जा रहा है। महिला हर क्षेत्र में भूमिका निभा रही है उसी के मद्देनजर रखते हुए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने तय किया है कि पार्टी हर बूथ पर 50-50 महिलाओं को जोड़कर उनका सशक्तीकरण करेगी।

Women Linking Campaign
Women Linking Campaign

महिलाओं के लिए चलाया जा रहा शासन (Women Linking Campaign)

केंद्र और राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उनका लाभ महिलाओं को मिले इसके लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान के लिए सदैव तत्पर रही है इस महिला जोड़ो अभियान में महिलाओं का जोश और भाजपा के प्रति उनका आकर्षण देखने लायक है। आज यूपी का शासन हो चाहे हरियाणा का शासन हो महिला भाजपा के शासन में अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें महिलाओं को आगे बढ़ने की आजादी के साथ-साथ पूरा मान सम्मान दिया जाता है।

बहुमत से जीतने का दावा (Women Linking Campaign)

महेंद्रगढ़ नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीत कर आयेगी और इस जीत में महेंद्रगढ़ की महिलाएं अपने विशेष भूमिका निभाने वाली है। (Latest Mahendragarh News) महिला मोर्चा भी इस जीत के अंदर एक बड़ी भूमिका के साथ कार्य कर रहा है। वार्ड-15 में उन्होंने महिलाओं को सदस्यता दिलाई। वार्ड एक में, वार्ड 10 में वार्ड 14 में भी जाकर के महिलाओं को जोड़ने का काम किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, मंडल के महामंत्री शिवम जांगड़ा साथ रहे।

Read Also : गुरुवार व्रत रखने से घर में रहती है सुख-समृद्धि Keeping Thursday Fast 

Read Also : अक्षय तृतीया: शुभ मुहूर्त और शुभ कार्य Good Luck And Good Work

Also: पूर्वजो की आत्मा की शांति के लिए फल्गू तीर्थ Falgu Tirtha For Peace Of Souls Of Ancestors

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE