महिलाओं ने देररात तक उठाया तीज उत्सव का लुत्फ

0
191
Women enjoy Teej festival till late night
Women enjoy Teej festival till late night
  • सामना आर्ट महिलाओं के लिए चलाती है अनेक अभियान
  • उत्सव में सेल्फी प्वाइंट, चेयर प्रतियोगिता रहे मुख्य आकर्षण का केंद्र

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
सामना आर्ट एंड कल्चर ग्रुप की ओर से रविवार देर शाम को शहर के एक निजी मैरिज पैलेस में रिमझिम श्रावण के त्यौहार हरियाली तीज उत्सव गीत संगीत से भरपूर कार्यक्रम का पारंपरिक अंदाज में आयोजन किया गया।

हरियाणवी गीतों की रही धूम

Women enjoy Teej festival till late night
Women enjoy Teej festival till late night

इस उत्सव में महिलाओं ने तीज के पारंपरिक अंदाज में हरियाणवी गीतों, श्रावण के गीतों के साथ-साथ पींग चढ़ाई। उत्सव के दौरान जहां पौराणिक परिधानों के साथ भगवान शिव-पार्वती के पुनमर््िालन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले तीज त्योहार को भारतीय संस्कृति और आस्था के प्रति समर्पित किया गया। बता दे कि सामना आर्ट एंड कल्चर ग्रुप द्वारा बालाजी फिटनेस सेंटर के सहयोग से मनाए गए तीज उत्सव में नगर की सैकड़ों से भी अधिक महिलाओं ने भाग लिया। एक ओर जहां महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रही थी वहीं बच्चे भी अपने अंदाज में तीज उत्सव का लुत्फ उठा रहे थे।

देखते ही बना उत्सव में महिलाओं का उत्साह

Women enjoy Teej festival till late night
Women enjoy Teej festival till late night

इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी संस्कृति को बरकरार रखते हुए एक दूसरे को तीज उत्सव की बधाई दी। शाम 5 से 8 बजे तक आयोजित इस उत्सव में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में मेहंदी सजी महिलाओं ने संदेश दिया कि वर्तमान परिवेश में लुप्त हो रही संस्कृति को बचाना हमारा उद्देश्य है। भगवान शिव व पार्वती पुर्न मिलन के रूप में मनाए जाने वाला यह उत्सव भारतीय संस्कृति व आस्था का प्रतीक है।

ये रही मुख्य झलकियां

Women enjoy Teej festival till late night
Women enjoy Teej festival till late night

तीज उत्सव के दौरान पींग चढ़ाने के साथ-साथ तीज उत्सव सेल्फी प्वाइंट पर महिलाएं व बच्चे खूब मस्ती करते नजर आए वहीं उत्सव के दौरान संगीत चेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सोनिया जिंदल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसे ग्रुप की संयोजिका मंजु कौशिक व ममता गोयल ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने खाने की सजी मेज पर भोजन कर भरपूर आनंद लिया।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

 

SHARE