चलती कार में महिला से रेप, दो काबू

0
236

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
देश की राजधानी में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे। अगस्त में ही महिलाओं से रेप के तीन गंभीर केस उजागर हो चुके हैं। ताजा मामले में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक चलती कार में दो लोगों ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। गुरुवार को इस संबंधी जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने ने बताया कि पीड़िता को आरोपी नौकरी देने के नाम पर शहर लेकर आए थे। इसके बाद उन्होंने उस महिला के साथ चलती कार में रेप किया। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर के रहने वाले हैं। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने 16 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर चिकित्सकीय जांच कराई गई।
महिला की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी (सामूहिक दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धौंस-धमकी) का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे आरोपियों से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं।

SHARE