Woman Is Now Empowered अब सशक्त हो चुकी है नारी : हिमांशु सिंह

0
373
Woman Is Now Empowered
Woman Is Now Empowered

Woman Is Now Empowered

आज समाज डिजिटल, तोशाम:
Woman Is Now Empowered : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्र डिमरी के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ के कानूनी अधिकारों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अब नहीं रहा समाज पुरुष प्रधान: प्रिंसिपल

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हिमांशु सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महाविद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य डा. दिलीप सिंह ने उनका स्वागत किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हिमांशु सिंह ने कहा कि नारी अब सशक्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अपनी जिम्मेदारी को हर स्तर पर ईमानदारी, निष्ठा, विश्वास, कर्मठता के साथ निभाया है।

अब कोई भी समाज को पुरुष प्रधान नहीं कह सकता। हर क्षेत्र में नारी शक्ति ने खुद को साबित किया है। बेटियां देश की सरहदों की रक्षा कर रही हैं। उनकी पहुंच अंतरिक्ष तक हो गई है। अब तो गांव से भी प्रतिभावान बेटियां निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा रही हैं।

आत्मनिर्भर हो गई देश की नारी: सुधीर

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सीनियर पैनल अधिवक्ता सुधीर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज नारी काफी हद तक आत्मनिर्भर हो गई है। आज नारी शिक्षा, राजनीति, जॉब, खेल, सामाजिक आदि प्रत्येक क्षेत्र में अपने आप को काबिल साबित कर रही हैं।

पैनल अधिवक्ता ने दहेज विरोधी कानून, घरेलू हिंसा के खिलाफ कानून, गुजारा भत्ता देने का अधिकार, कार्य क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के अधिकार, पति व पिता की संपत्ति में अधिकार, बाल विवाह, एसिड एटैक, छेड़छाड़, बलात्कार, पोक्सो एक्ट और साइबर अपराध के लिए बनाए गए कानूनी प्रावधानों को विस्तार से जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता सुधीर कुमार ने छात्राओं से कानून से संबंधित सवालो के जवाब भी दिए।

जयपाल शास्त्री ने किया मंच संचालन

इस अवसर पर प्राचार्य दलीप सिंह, नीरू बत्रा, रेखा शर्मा, सुमन, सुशीला कुमारी, अनुराधा शर्मा, राजकुमार, राजेंद्र सिंह, ममता काकरान, मीनाक्षी, उर्मिला देवी, कुलवंत काजल, विमल आदि एसोसिएट प्रोफेसर सहित सहायक कमलजीत सिंह, समन्वयक दिनेश कुमार, सरदार अनूप सिंह और यशवीर सिंह मौजूद रहे।

Woman Is Now Empowered

Also Read : सरसों की 21 मार्च व गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से

SHARE