Woman Hanged: 6 माह की बच्ची को छोड़ महिला ने लगाया फंदा

0
760
Woman Hanged

आज समाज डिजिटल, बहादुरगढ़:

Woman Hanged: बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में आने वाले पटेल नगर में एक 23 वर्षीय एक महिला ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।(Woman Hanged) घटना की वजह का समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका। लेकिन बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच 2 दिन पहले मामूली अनबन हो गई थी। मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने घटना को संयोग मानकर कार्रवाई की है।

Read Also: Very Low Birth Rate of Daughters: बेटियों के बहुत कम जन्म दर वाले सवा सौ से अधिक गांव प्रशासन के राडार पर

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार Woman Hanged

पुलिस ने बताया कि मृतका कविता का मायका राजस्थान के दोसा जिले के पाखर में है। उसकी शादी 4 साल पहले राजस्थान के करोली जिले के जोल निवासी अखिलेश से हुई थी। अखिलेश परमाणु विभाग में कार्यरत है। कुछ दिनों से दंपती यहां पटेल नगर में किराये पर रह रहा था। उनकी 6 माह के बेटी है। सोमवार को अखिलेश के ड्यूटी पर जाने के बाद कविता अपनी बेटी को लेकर साथ में रह रहे मकान मालिक घर पहुंची। वहां मकान मालकिन के पास अपनी बेटी को कुछ देर के लिए यह कहकर छोड़ आई कि वह नहा रही है।

Read Also: Railway Budget 2022 रेलवे को लेकर ऐलान, 3 वर्षो में चलाई जाएंगी 400 नई वंदे भारत ट्रेनें

मामूली कहासुनी में हुआ झगड़ा Woman Hanged

मकान मालिक ने उसकी बेटी को अपने पास रख लिया। जब कई देर बाद तक कविता वापस अपनी बेटी को लेने नहीं आई तो मकान मालकिन उसे छोड़ने कविता के कमरे पर गई। वहां पर कविता फंदे पर लटकी हुई थी। उसने अखिलेश को सूचना दी। आनन-फानन में कविता को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सेक्टर छह थाना से टीम पहुंची। महिला ने फांसी क्यों लगाई इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। मृतका के पिता मंगलराम ने भी कोई आशंका नहीं जताई है। दंपती के बीच दो दिन पहले मामूली तकरार हुई थी, लेकिन उसके बाद मामला शांत हो गया था।

Read Also: Three Accused Arrested in Sonipat जैश-ए-मोहम्मद के मददगार हरियाणा पुलिस ने किये गिरफ्तार

Also Read : Action on Terror in Haryana विदेश भागने की फिराक में थे जैश-ए-मोहम्मद के मददगार हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE