Railway Budget 2022 रेलवे को लेकर ऐलान, 3 वर्षो में चलाई जाएंगी 400 नई वंदे भारत ट्रेनें

0
685
Railway Budget 2022

Railway Budget 2022 रेलवे को लेकर ऐलान, 3 वर्षो में चलाई जाएंगी 400 नई वंदे भारत ट्रेनें

आज डिजिटल, नई दिल्ली

Railway Budget 2022 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन में देश का बजट पेश कर रही हैं। आज सुबह 11 बजे उन्होंने पेपरलैस मुहिम के तहत टैबलेट पर डिजिटल बजट पढ़ना शुरू किया। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने हंसते हुए कहा कि मंत्री बजट पढ़ रही हैं।

महामारी के दौरान लोगों की जिंदगी बदली है और जरूरतें भी

सबसे पहले वित्त मंत्री ने कहा कि महामारी के दौरान लोगों की जिंदगी भी बदली है और जरूरतें भी। ऐसे में बजट से उम्मीदें भी अलग ही हैं। तो महामारी के दौर में पेश किए जा रहे बजट की बातें इसी दौर की भाषा में करते हैं, अपने भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने आम नागरिकों से जुड़ी कई योजनाओं का ऐलान किया।(Railway Budget 2022)  निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह केंद्रीय बजट अमृत काल के अगले 25 सालों का ब्लू प्रिंट है। अगले 3 साल में 400 नई जेनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें लाई जाएंगी। अगले 3 सालों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे। रेलवे छोटे किसानों और छोटे व मध्यम उद्यमों के लिए नए प्रोडक्ट और कुशल लॉजिस्टिक सर्विस तैयार करेगा।

गंगा किनारे 5 किमी में होगी आर्गेनिक खेती

वित्त मंत्री ने कहा कि गंगा के किनारों पर 5 किमी. के दायरे में आने वाली जमीन पर आर्गेनिक खेती को प्रोत्साहत दिया जाएगा। इसके अलावा राज्यों को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के सिलेबस बदलने को कहा जाएगा, ताकि खेती की लागत को कम किया जा सके। खेती की जमीन के दस्तावेजों का डिजिटलीकरण होगा।

किसानों को मिलेगी डिजिटल सर्विस

निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा(Railway Budget 2022)  कि फलों और सब्जियों की उन्नत किस्म अपनाने वाले किसानों की मदद के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम करेंगे किसानों को डिजिटल सर्विस मिलेगी, जिसमें (Railway Budget 2022) दस्तावेज, खाद, बीज, दवाई से संबंधित सेवाएं शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले बजट की कॉपियां भी संसद भवन पहुंचा दी गई हैं। संसद में बजट पेश करने से पहले केंद्रीय कैबिनेट ने आज पेश होने वाले बजट पर अपनी औपचारिक मुहर लगा दी है। सुबह करीब 10.15 बजे बजट को औपचारिक मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। सीतारमण ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।

बजट से पहले आज शेयर बाजार बढ़त में खुले

इस दौरान वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा है कि वित्त मंत्री सबकी जरूरतों के मुताबिक बजट पेश करेंगी। इससे किसानों सहित सभी सेक्टर को उम्मीदें रखनी चाहिए। बजट से पहले आज जहां शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले, वहीं 19 किलो वाले कॉमर्शियल छढॠ सिलेंडर की कीमत में 91.50 रुपए की कटौती की गई है। दिल्ली में अब यह 1907 रुपए का मिलेगा। यह नई कीमत आज से ही लागू हो गई है।

Also Read : Union Budget 2022 केंद्रीय बजट से जुड़े रोचक तथ्य

SHARE