Woman Hanged : कस्बा घरौंडा में विवाहिता महिला ने लगाई फांसी

0
237
कस्बा घरौंडा में विवाहिता महिला ने लगाई फांसी
कस्बा घरौंडा में विवाहिता महिला ने लगाई फांसी
Aaj Samaj, (आज समाज),Woman Hanged करनाल, 23अप्रैल, इशिका ठाकुर: करनाल की कस्बा घरोंदा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, मृतक महिला के मायके वाले इसे हत्या बताकर महिला के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक महिला का नाम राधा है जो कि फरीदाबाद की रहने वाली थी और उसकी शादी 9 साल पहले करनाल के कस्बा घरौंडा में हुई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर उनकी लड़की को परेशान तथा हत्या करने का आरोप लगाया है। विवाहिता महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले कर करनाल के कल्पना चावला अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया।
विवाहिता की मौत की सूचना पाकर उसके मायके वाले फरीदाबाद से सीधे करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में पहुंचे जहां विवाहिता के मायके तथा ससुराल पक्ष के लोगों के बीच जमकर कहासुनी हुई। फिलहाल पुलिस ने मायके पक्ष वालों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।
SHARE