पानीपत में सिविल अस्पताल के गेट पर ही ऑटो रिक्शा में बच्चे का जन्म

0
251
पानीपत में सिविल अस्पताल के गेट पर ही ऑटो रिक्शा में बच्चे का जन्म
पानीपत में सिविल अस्पताल के गेट पर ही ऑटो रिक्शा में बच्चे का जन्म
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत(Woman gives birth to baby in auto rickshaw)पानीपत सिविल अस्पताल के बाहर एक महिला ने अस्पताल के गेट पर ही ऑटो रिक्शा में बच्चे को जन्म दे दिया। अमित के परिजनों का आरोप है की करीब 40 मिनट तक महिला को अस्पताल में दाखिल नहीं किया और परिजनों को यहां-वहां भगाया गया। जिसके चलते महिला ने ऑटो रिक्शा में ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला के परिजनों पहले उसे रेड क्रॉस अस्पताल ले गए थे। जहां से उन्हें पानीपत सिविल अस्पताल भेजा गया। जब परिजन महिला को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, तो महिला को समय पर भर्ती नहीं किया गया। जिसके चलते महिला ने ऑटो रिक्शा में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

 

 

पानीपत में सिविल अस्पताल के गेट पर ही ऑटो रिक्शा में बच्चे का जन्म
पानीपत में सिविल अस्पताल के गेट पर ही ऑटो रिक्शा में बच्चे का जन्म

डॉक्टर यहां-वहां भगाते रहे

वहीं, मीडिया के अस्पताल पहुंचते ही महिला और उसके बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।
जानकारी मुताबिक महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली है, जो पानीपत के सिवाह गांव में रह रही है। महिला के भतीजे अजय ने बताया कि उसकी चाची को प्रसव पीड़ा हो रही थी, जिसके बाद परिजन उन्हें ऑटो में लेकर पानीपत के रेडक्रास अस्पताल पहुंचे। लेकिन, डॉक्टरों ने उन्हें पानीपत के सिविल अस्पताल भेज दिया। जब परिजन उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों से महिला को भर्ती करने की गुहार लगाई। लेकिन, डॉक्टर उन्हें यहां-वहां भगाते रहे। इसी दौरान महिला ने ऑटो रिक्शा में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

लोगों को अभी भी जागरूक होने की आवश्यकता

वहीं, अस्पताल के एसएमओ अमित पोरिया ने बताया कि लोगों को अभी भी जागरूक होने की आवश्यकता है, क्योंकि कई बार परिजन प्रसव पीड़ा होने के बाद ही महिला को अस्पताल लेकर आते हैं, जो कि नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मौकों पर देर न करते हुए जल्द से जल्द महिलाओं को अस्पताल लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर अस्पताल स्टाफ की गलती हुई, तो जरूर जांच की जाएगी।
SHARE