Wind Rain and Fog Grow Cold: सर्द हवाओं के साथ बारिश और कोहरे ने बढ़ायी ठंड

0
447
Wind Rain and Fog Grow Cold

आज समाज डिजिटल, जयपुर: 

Wind Rain and Fog Grow Cold: राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर संभाग के 12 से ज्यादा जिलों में बीती रात बारिश हुई। राजधानी जयपुर में देर रात बिजली कड़कने के साथ कई इलाकों में तेज बरसात हुई। बारिश रुक-रुक कर सुबह तक होती रही। जयपुर में पिछले 12 घंटे के दौरान 8 घंटे से ज्यादा पानी बरसा, जो जनवरी के महीने में एक दिन में हुई बारिश का पिछले 4 साल का सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है। उधर, मौसम विभाग ने अगले 3 दिन अब प्रदेश में घना कोहरा पड़ने की आशंका जताई है। इसको लेकर जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Read Also: Gehlot Wrote Letter to PM Modi: ममता के बाद गहलोत ने मोदी को लिखी चिट्ठी

राज्य के 12 जिलों में रुक-रुक कर सुबह तक होती रही बारिश Wind Rain and Fog Grow Cold

शनिवार सुबह 11 बजे तक कई हिस्सों में सूरज नहीं निकला। बादल छाए रहे। मौसम के यू-टर्न के बाद सर्दी फिर बढ़ गई। हालांकि किसानों के लिए यह राहत भरी रही। गेहूं, सरसों, चने, जौ की फसलों में सिंचाई का इंतजार कर रहे किसानों को अब सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रदेश में बारिश की स्थिति देखें तो आज गंगानगर, बीकानेर, चूरू, अजमेर, नागौर, सीकर, दौसा, अलवर, करौली, हनुमानगढ़ समेत कई जगह बारिश हुई। सबसे ज्यादा अजमेर में 20मीमी बारिश दर्ज हुई। इससे पहले शुक्रवार देर शाम जयपुर समेत कई शहरों में ठंडी हवाएं चली और तापमान में गिरावट हुई। सर्दी बढ़ने से लोगों की भी मुश्किलें बढ़ गईं।

Read Also: Gang Rape Outside Police Station: थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर हुआ सामूहिक दुष्कर्म, अर्धनग्न अवस्था में एफआईआर कराने पहुंची महिला

अगले 3 दिन तक धुंध और कोहरा बने रहने की आशंका Wind Rain and Fog Grow Cold

वहीं, जयपुर के कई इलाकों में आज सुबह भी कोहरा छाया रहा। जयपुर के अलावा बारिश की स्थिति देखें तो सीकर के फतेहपुर में 16, चूरू में 10, झुंझुनूं के पिलानी में 10मीमी बारिश दर्ज हुई। सर्दी और तापमान की स्थिति देखें तो आज करौली, अलवर, धौलपुर को छोड़कर शेष शहरों का रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही दर्ज हुआ। माउंट आबू शहर में बार-बार बदल रहे मौसमी मिजाज के चलते में देर रात करीब 3 बजे से तेज हवाओं का दौर जारी है।

Read Also: PM Narendra Modi Mewat News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की संस्थागत डिलीवरी को लेकर मेवात की तारीफ, 90 प्रतिशत पहुंचा संस्थागत डिलीवरी ग्राफ

हिल स्टेशन माउंट में अधिकतम तापमान में गिरावट Wind Rain and Fog Grow Cold

इसके साथ ही सवेरे से शहर में धुंध छाई रही। तेज हवाओं के साथ कुछ देर बारिश भी रही। तेज हवा धुंध और बारिश से मौसम में हुए अचानक बदलाव से शहर में एकदम से ठंडक बढ़ गई है। शहर में अधिकतम तापमान में अभी तक की सबसे बड़ी 10 डिग्री की गिरावट आई है। यहां अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट के साथ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले शुक्रवार शाम अचानक मौसम बदल गया। रात करीब 10 बजे हल्की बारिश शुरू हुई। रात 3 बजे से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सर्द हवाएं चलने लगी।

Also Read: महाराष्ट्र में 24 से खुलेंगे 12वीं तक के स्कूल, मिली मंजूरी

रबी की फसल के लिए फायदेमंद Wind Rain and Fog Grow Cold

कृषि वैज्ञानिकों की माने तो मौजूदा समय में हो रही बारिश रबी की फसल के लिए फायदेमंद है। गेहूं, जौ, सरसों, चना की फसलों के लिए इस समय सिंचाई का समय है और ऐसे में बारिश होने से किसानों को सिंचाई करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि अभी ओलावृष्टि का डर जरूर है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी को जयपुर, अजमेर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं बेल्ट में ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक 23 जनवरी से प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा। हालांकि अजमेर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में 23 से 25 जनवरी तक घना कोहरा छाने की आशंका है। इसके लिए बाकायदा मौसम केंद्र जयपुर ने यलो अलर्ट जारी किया है।

Also read : Kullu Accident News जेसीबी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE