भिवानी : कार्यकर्ताओ के सम्मान के लिए चलाएंगे आंदोलन : शेर सिंह सैनी

0
281

पंकज सोनी, भिवानी :
जिला अध्यक्ष हटाओ निलंबन वापस लो के नारे के साथ भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओ एवं समर्थको ने शेर सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का पुतला फुंक कर भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओ के निलंबित करने के निर्णय पर जताया विरोध। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शेर सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओ ने अपना पूरा जीवन भाजपा पार्टी को दे दिया लेकिन पार्टी में आज कोई सुनवाई नहीं है। भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओ का जो निलंबित करने का निर्णय लिया वो गलत है। भिवानी की जनता एवं कार्यकर्ता जानते हैं की दोषी कौन है। अपने चहेते जिला अध्यक्ष के गलत कार्यो पर पर्दा डालने के लिए भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओ को निलंबित किया गया है। बीजेपी के जिलाध्यक्ष के खिलाफ 2 दिन तक लगातार पार्टी कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। इस धरने के फलस्वरूप 3 कार्यकर्ताओ को बीजेपी ने 6 वर्षों के लिए पार्टी की गतिविधियों के विरोध में कार्य करने को लेकर निकाल दिया था। आज इसी के चलते पार्टी कार्यकतार्ओं ने घंटा घर पर जोरदार नारेबाजी की एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड का पुतला फूंका । जेपी कौशिक ने कहा कि एक ओर तो बीजेपी पार्टी भ्रष्टाचार दूर करने की बात करती है दूसरी ओर खुद जिलाध्यक्ष की बेटी, व स्वयं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए है। परिवारवाद को आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2 पार्षद भी बनाये है जिनमे 1 पर तो कोर्ट में केस चल रहे है। साथ ही कोर्ट ने जुमार्ना भी लगाया है। उन्होने कहा कि इस सब बातों को देखते हुए भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओ ने मांग की थी कि बीजेपी जिलाध्यक्ष को पद से हटाया जाए ताकि पार्टी की छवि धूमिल नही हो। लेकिन उनकी सुनवाई नही हो रही। उन्होंने कहा किजब तक न्याय नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर व्यापारमण्डल के प्रदेशाध्यक्ष जेपी कौशिक, सुभाष वर्मा, धर्मपाल, धर्मवीर सिंह, दिलबाग कौंट, ईश्वर बी डी सी, श्यामपाल, जोनी, संजय बाल्मीकि, दारा, भीम, रविंद्र, राका, पप्पु सैनी, नरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, राजेश कुमार, सहित अनेक भाजपा के पुराने कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे

SHARE