What was written in the suicide note of Sant Baba Ram Singh .. Read to know ….: संत बाबा राम सिंह के सुसाइड नोट में क्या लिखा..जानने के लिए पढें….

0
1606

नई दिल्ली। कोंडली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी हैजो अब तक बीस दिनों सेज्यादा हो चुका है। इस आंदोलन में भाग ले रहे हैंसंत बाबा राम सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपनेआप को गोली मार ली थी और अपनी आत्महत्या करने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा था। इस सुसाइड नोट में उन्होनेंकिसानों की हालत से दुखी होकर खुदको आत्महत्या करने की बात लिखी। इस नोट में उन्होंने लिखा कि उनसे किसानों का दुख देखा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की सुन नहीं रही है और यह उनसे सहन नहीं हो रहा है। बाबा राम सिंह ने लिखा, ”किसानों का दुख देखा नहीं जा रहा है। अपने हक के लिए सड़कों पर किसानों को देखकर बहुत दिल दुख रहा है। सरकार न्याय नहीं दे रही है। जुल्म है। जुल्म करना पाप है। जुल्म सहना भी पाप है।’ उन्होंने आगे लिखा, ”किसानों के हक और जुल्म के खिलाफ किसी ने कुछ नहीं किया। किसी ने कुछ किया है, कइयों ने सम्मान, पुरुस्कार वापस किए हैं, रोष जताया, दास किसानों के हक लिए, सरकारी जुल्म के खिलाफ रोष में मैं आत्मदाह कर रहा हूं। यह जुल्म के खिलाफ आवाज है, तो किसानों के हक में आवाज है। वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह।

SHARE